{"_id":"5e1e17cb8ebc3e4ada3f008a","slug":"bjp-mla-beaten-retired-officers-driver-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में भाजपा विधायक ने रिटा. अफसर के ड्राइवर को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में भाजपा विधायक ने रिटा. अफसर के ड्राइवर को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Wed, 15 Jan 2020 12:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट इलाके के रूस्तमपुर में भाजपा विधायक विपिन सिंह ने पड़ोसी रिटायर कस्टम सुपरिंटेंडेंट एनडी सिंह के चालक धीरू सिंह की पिटाई कर दी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
एनडी सिंह मंगलवार को कैंट थाने में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे लेकिन इंस्पेक्टर की वीआईपी ड्यूटी होने की वजह से प्रार्थना पत्र नहीं रिसीव किया गया। फिर उन्होंने मुख्यमंत्री, एसएसपी, सीओ कैंट की आफिशियल वेबसाइट पर प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में विधायक खुद ड्राइवर को मारते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
अफसरों को दिए प्रार्थना पत्र के मुताबिक घटना पांच जनवरी की है। एनडी सिंह के चालक धीरू सिंह घर के सामने नाली के टूटे स्लैब को बनवा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे विधायक अपनी गाड़ी से आए और अचानक रुक गए। फिर चालक धीरू सिंह को बुलाया और थप्पड़ मारने लगे।
विज्ञापन
मारपीट की घटना सीसी टीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। चालक ने मारपीट की वजह जाननी चाही तो विधायक ने कहा कि अपने मालिक से कह देना कायदे से रहें मोहल्ले में। इसके बाद गाली देते हुए चले गए। एनडी सिंह के मुताबिक घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे। आने पर विधायक से कारण पूछा तो वह (विधायक) और उनके अज्ञात चार-पांच साथियों ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया।
घटना के सिलसिले में विधायक विपिन सिंह से मोबाइल फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल फोन डायवर्ट मिला। विधायक का जब भी पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।
विधायक के साथ घूमते हैं अपराधी किस्म के लोग
प्रार्थना पत्र के जरिए एनडी सिंह ने मांग की है कि विधायक पर कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि उनके साथ अपराधी किस्म के कई लोग घूमते है, जिनपर केस भी दर्ज हैं। वह कभी भी किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं।
मोहल्ले में कई लोगों से कर चुके है मारपीट
एनडी सिंह का आरोप है कि विधायक मोहल्ले में कई लोगों से मारपीट कर चुके हैं। उनके डर की वजह से लोग कहीं शिकायत नहीं करते हैं जिस वजह से दिन प्रतिदिन वह ऐसी हरकतें कर रहे हैं।
दो दिन से विवादों में है विधायक
विधायक पिछले दो दिनों से विवादों में है। अभी सोमवार को ही उनके हाथी के पटकने से एक महावत की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विधायक ने बिना किसी अनुमति के ही हाथी को पाला है। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को पड़ोसी के चालक के साथ मारपीट का उनका वीडियो वायरल हो गया है।

घटना क्यों हुई है, इसकी वजह नहीं जानता
चालक के साथ मारपीट की घटना सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन का पदाधिकारी होने की वजह से मैं गोरखपुर महोत्सव में व्यस्त था। वहां से खाली होने के बाद कैंट थाने गया था लेकिन वहां पर कोई जिम्मेदार अफसर नहीं मिला। ऑनलाइन शिकायत की है, कार्रवाई होनी चाहिए।
घटना क्यों हुई है, इसकी वजह नहीं जानता हूं। विधायक के भाई ने मंदिर निर्माण में दो लाख का चंदा मांगा था, 51 हजार रुपये की मदद की भी थी। उनके घर से मेरा आना जाना है मगर ऐसी घटना के बाद उनसे कई साल का रिश्ता खत्म हो गया।
-एनडी सिंह, रिटायर कस्टम सुपरिटेंडेंट