फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bjp meeting for caa

भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह बोले-सीएए पर विपक्ष का फैलाया भ्रम अब टूट गया

Wed, 15 Jan 2020 09:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
Bjp meeting for caa
बेनीगंज भाजपा पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज स
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। विपक्ष की ओर से फैलाया गया भ्रम अब टूट गया है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इस लिए देश को आग की भेंट चढ़ाना चाहते हैं। लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एमपी इंटर कॉलेज में 19 जनवरी को होने वाली रैली एतिहासिक होगी। यहां से पूरे क्षेत्र में जागरूकता संदेश जाएगा। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहेंगे। वह बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर रैली की व्यवस्था के लिए आयोजित बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन


बैठक के बाद उन्होेंने एमपी इंटर कॉलेज जाकर रैली स्थल का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों में संदेश देना चाहते हैं कि देश एक है और इस देश को तोड़ने की साजिश रचने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रभारियों से अलग-अलग बात की और अब तक की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता सेक्टर स्तर से लेकर जिला स्तर पर कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि रैली को लेकर कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उत्साहित हैं। रैली में आने वाले लोगों को समस्या न हो, उसके लिए योजना बनाई जा रही है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी जा रही है। बैठक का संचालन महामंत्री सहजानंद राय ने किया। बैठक में मेयर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, खजनी विधायक संत प्रसाद, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, डॉ सत्येंद्र सिन्हा आदि मौजूद रहे।

इन्हें दी गई जिम्मेदारी
बैठक में क्षेत्रीय क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मंच व्यवस्था के लिए निरंकार त्रिपाठी, देवेश श्रीवास्तव व जितेंद्र सैनी, अतिथि व्यवस्था के लिए देवेंद्र पाल, मनोज शुक्ला व कृष्ण पाल सिंह, मैदान सज्जा के लिए सत्यम साहनी, नगर सजावट के लिए रणजीत राय बड़े व पवन यादव, प्रचार प्रमुख होर्डिंग फ्लेक्स के लिए विश्वजीतांशु सिंह व मनोज शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है। वाहन प्रमुख के तौर पर प्रदीप शुक्ला, छोटे लाल मौर्या, ओम प्रकाश शर्मा, मीडिया व्यवस्था के लिए डॉ सत्येंद्र सिन्हा, बृजेश मणि मिश्र, केएम मझवार, यातायात व्यवस्था के लिए प्रबल प्रताप शाही, सुरक्षा व्यवस्था के लिए वीरेंद्र नाथ पांडेय व प्रेमनाथ शुक्ल, जल व्यवस्था के लिए पार्षद अजय राय, चिकित्सा व्यवस्था के लिए डॉ जेपी नारायण, पार्किंग व्यवस्था के लिए पार्षद देवेंद्र गौड़ पिंटू, राधेश्याम रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed