{"_id":"5fbd66348ebc3e9c0031e8f9","slug":"bjp-government-won-election-due-to-fraud-and-collusion-of-administration-sapa-gorakhpur-city-news-gkp374413332","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने धोखाधड़ी व प्रशासन की मिलीभगत से जीता उपचुनाव : सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने धोखाधड़ी व प्रशासन की मिलीभगत से जीता उपचुनाव : सपा
विज्ञापन

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा सरकार ने उपचुनाव को धोखाधड़ी और प्रशासन की मिलीभगत से जीता है, जबकि सपा को जनता का समर्थन मिला है। इस बार हम 11 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और अधिक से अधिक सीटों पर सपा के प्रत्याशी विजयी होंगे।
सपा प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को शहर के एक वेडिंग हॉल में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अवधेश यादव के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में सब बेहाल हैं। सड़कें टूटी हैं। धान की खरीदारी नहीं हो रही है। गन्ना किसानों को भुगतान नहीं हो रहा है। योगी सरकार ने पिछले 4 सालों में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया है। सरकार की नीतियां व कार्यक्रम चार साल में प्रदेश में किसी को राहत नहीं दे पाई। केवल नफरत की राजनीति करके सत्ता पर काबिज रहने की कोशिश कर रही है, लेकिन कई भाजपा के नेताओं को भी यह रास नहीं आ रहा है। भाजपा को छोड़कर कई नेताओं ने सपा का दामन थामना शुरू कर दिया है। पेंशन बहाली सहित वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मान (मानदेय) मिलेगा तदर्थ शिक्षकों उर्दू, संस्कृत, हिंदी, टेक्निकल एजुकेशन के शिक्षकों को सम्मान (मानदेय) इस शिक्षक निर्वाचन में सपा का प्रमुख मुद्दा है।
जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी की अध्यक्षता में हुई सभा का संचालन जियाउल इस्लाम व अखिलेश यादव ने किया। इस दौरान सनी यादव, यशपाल रावत, गबिश दुबे, जगदीश यादव, विजय बहादुर यादव, राजमती निषाद, चंद्रबली यादव, साधु यादव, अवधेश यादव, मोहसिन खान, अमरेंद्र निषाद, मनुरोजन यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।