फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike stealing gang busted 13 bikes recovered by sikriganj police gorakhpur

गोरखपुर: बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नदी किनारे गड्ढे में छिपाकर रखते थे चोरी की मोटरसाइकिल

Tue, 01 Aug 2023 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Aug 2023 12:12 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि आरोपी रमेश शातिर किस्म का चोर है। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक पर बैठकर वह पैर लगाता है और फिर हैंडल पर पकड़ बनाकर पैर ऐसे ट्रिक से मारता है कि उसका लॉक टूट जाता है।

विज्ञापन
Bike stealing gang busted 13 bikes recovered by sikriganj police gorakhpur
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर गिरोह का सदस्य व बरामद मोटरसाइकिल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में सिकरीगंज पुलिस ने बाइक चोरी कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को रविवार की रात में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 13 बाइकें बरामद कर ली हैं।

विज्ञापन


वहीं, घेराबंदी के दौरान दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। गिरोह के सदस्यों ने चोरी की बाइकों को कुआनो नदी के किनारे गड्ढे में छिपाकर रखा था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान खजनी इलाके के उनवल बाजार निवासी रमेश मौर्या के रूप में हुई। उसने फरार साथियों का नाम सिद्धार्थनगर के कटैला शर्की, धंगरहवा निवासी सुरेंद्र कुमार व मेंहदावल भथुआ निवासी अजय सिंह बताया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में गिरफ्तारी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मनीष गुप्ता हत्याकांड: नामजद पांचों पुलिसकर्मियों को मिली तैनाती, व्यापारी की हत्या में बनाए गए थे आरोपी

एसएसपी ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाएं सामने आने पर पुलिस टीम को लगाया गया था। सिकरीगंज एसओ मनीष यादव व उनकी टीम को रविवार की रात दो बजे मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक चोरी की बाइक से उग्रसेन तिराहा बरीगांव की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने वहां पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक बाइक पर आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने रोकने का इशारा किया, तो वे बाइक लेकर भागने लगे। पीछे बैठे दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें: मोहब्बत का अंजाम: लिव इन में रही बेटी फिर प्रेमी से बात करने पर अड़ी, नाराज पिता ने की खुदकुशी

जबकि एक युवक को पुलिस ने बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चोरी की बाइक को ये लोग सस्ते दामों पर बेच दिया करते थे। बाइक को ये लोग बालू-खनन के बड़े गड्ढे में छिपाते थे। बताया कि रमेश पर सिकरीगंज, कोतवाली, राजघाट, खजनी में सात केस पहले से दर्ज हैं। बताया कि चार बाइक जिस थाने से चोरी हुई थी उन्हें ट्रेस किया गया है। जबकि दो बाइक सहजनवां व बस्ती से चोरी हुई हैं।

पैर से तोड़ देता है लॉक, बड़ा शातिर है रमेश

एसएसपी ने बताया कि आरोपी रमेश शातिर किस्म का चोर है। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक पर बैठकर वह पैर लगाता है और फिर हैंडल पर पकड़ बनाकर पैर ऐसे ट्रिक से मारता है कि उसका लॉक टूट जाता है। आरोपी ज्यादातर एक ही कंपनी की बाइक को चोरी करते हैं, क्योंकि उसका लॉक तोड़ना इनके लिए आसान है।

इसे भी पढ़ें: सुरेंद्र हत्याकांड: किसने जिंदा जलाया, राज खोलेगी CCTV फुटेज और शराब की बोतल

अब हर महीने होगी समीक्षा, जिम्मेदारी भी तय होगी

एसएसपी ने बताया कि सभी थानों की पुलिस को बाइक चोरी गिरोह पर काम करने को कहा गया है। हॉट स्पॉट भी चिह्नित किया गया है। हर माह समीक्षा की जाएगी। बाइक चोरी पर अच्छा काम करने वालों को सम्मानित तो खराब काम करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी। चौकी क्षेत्र के हिसाब से वाहन चोरी का लिस्ट तैयार की गई है, सभी पर पुलिस काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed