फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manish Gupta murder case Five named policemen got posting

मनीष गुप्ता हत्याकांड: नामजद पांचों पुलिसकर्मियों को मिली तैनाती, व्यापारी की हत्या में बनाए गए थे आरोपी

Tue, 01 Aug 2023 09:56 AM IST
Digvijay Singh रोहित सिंह, अमर उजाला , गोरखपुर
रोहित सिंह, अमर उजाला , गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 01 Aug 2023 09:56 AM IST
सार

इस मामले में अन्य दो आरोपी मुख्य आरक्षी कमलेश यादव और आरक्षी प्रशांत कुमार को भी फिर से तैनाती दे दी गई है।

विज्ञापन
Manish Gupta murder case Five named policemen got posting
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मनीष गुप्ता हत्याकांड में जमानत पर छूटे पांचों आरोपी पुलिसवालों की फिर से तैनाती हो गई है। मामले में आरोपी बनाए गए दरोगा विजय यादव राजघाट, अक्षय मिश्रा शाहपुर और राहुल दुबे को गोरखनाथ थाने में तैनाती दी गई है। इन्हें थाने से ही संबद्ध रखा गया है। इस मामले में अन्य दो आरोपी मुख्य आरक्षी कमलेश यादव और आरक्षी प्रशांत कुमार को भी फिर से तैनाती दे दी गई है।

विज्ञापन


वारदात के बाद सभी पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। बाद में इन सभी की गिरफ्तारी की गई थी। 16 महीने के बाद इसी वर्ष 10 जनवरी को ये सभी आरोपी तिहाड़ जेल से रिहा हुए थे। सभी पर हत्या की धाराओं को न्यायालय ने हटाते हुए जमानत दी थी। मामले में एक अन्य आरोपी तत्कालीन इंस्पेक्टर रामगढ़ताल थाना जगत नारायण सिंह अब भी तिहाड़ जेल में निरुद्ध है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मस्से-तिल का बदल रहा रंग तो कैंसर का खतरा, शरीर में निकलने वाली छोटी गांठ को भी न करें नजरअंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पांचों आरोपी पुलिसकर्मी दिल्ली के तिहाड़ जेल से एक साथ गोरखपुर आए थे। पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद दरोगा अक्षय मिश्रा, राहुल दूबे विजय यादव, मुख्य आरक्षी कमलेश यादव आरक्षी प्रशांत कुमार ने पुलिस लाइन में अपनी आमद कराई थी। इसके कुछ दिन बाद ही न्यायालय से जमानत पर रिहा होने की वजह से पुलिस नियमावली के तहत इन्हें अब तैनाती भी दे दी गई।

इसे भी पढ़ें: सरयू, राप्ती और रोहिन नदी का बढ़ा जलस्तर, आज दिखेगा असर

तैनाती के बाद सभी सामान्य तरीके से थाने में जनता से जुड़े अनिवार्य कामों को निपटा रहे हैं। एसएससी डॉ. गौरव ग्रोवर ने चिताया कि न्यायालय से इन्हें जमानत मिली थी। नियमानुसार इनकी तैनात की गई है। फिलहाल मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है।
 

 

पीट-पीटकर की गई थी मनीष की हत्या

27 सितंबर 2021 की रात गोरखपुर के तारामंडल स्थित होटल कृष्णा पैलेस में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले के तूल पकड़ने पर आरोपी सभी छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मनीष की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी पुलिस लाइन में आमद कराए बगैर फरार हो गए। बाद में एसआईटी की टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed