{"_id":"664e792a9cec4ea20a06bbf7","slug":"bike-slips-on-gravel-youth-falls-to-death-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-565821-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गिट्टी पर फिसली बाइक, गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गिट्टी पर फिसली बाइक, गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
पटीदार के घर थी शादी, रोटी खरीदने शहर गया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
पिपरौली (गोरखपुर)। गीडा थाने के कालेसर जीरो प्वाइंट पर मंगलवार रात आठ बजे पिपरौली बाजार निवासी रफीक (45) की बाइक गिट्टी पर फिसलकर गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कस्बा पिपरौली निवासी रफीक कबाड़ खरीदने व बेचने का काम करता था। पटीदारी में शादी होने के कारण वह मंगलवार को अपने दो दोस्तों भोथू और शाह आलम के साथ शहर में रोटी खरीदने आया था। शाम को वापस घर आते समय कालेसर जीरो प्वाइंट पर गिट्टी पर बाइक फिसल गई, जिससे रफीक के सिर में गहरी चोट लगी और वह घायल हो गया। दोस्त उसे झुंगिया (गीडा) स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बोलेरो की चपेट में आने से युवक की जान गई
कुसम्ही बाजार। झंगहा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर मोतीराम अड्डा स्थित पावर हाउस के सामने बुधवार भोर में टहलने निकले शिवपुर निवासी 19 वर्षीय प्रदुमन बोलेरो के चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में एम्स ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो