फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bhagalpur-Gandhidham special stopped for two hours at night due to AC failure

Gorakhpur News: एसी फेल होने के चलते रात में दो घंटे तक रुकी रही भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल

Wed, 26 Jun 2024 05:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Bhagalpur-Gandhidham special stopped for two hours at night due to AC failure
भागलपुर-गांधीधाम वाया गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का एसी सोमवार रात में फेल हो गया। नाराज यात्रियों ने चेनपुलिंग कर क्राॅसिंग लाइन पर ट्रेन रोक दी और नारेबाजी करने लगे। करीब दो घंटे बाद एसी चार्ज होने पर ट्रेन गांधीधाम के लिए रवाना हुई। तेज गर्मी के चलते लगातार ट्रेनों की एसी खराब हो जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार रात 10 बजे ट्रेन नंबर 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल गोरखपुर जंक्शन पर पहुंची तो एसी कोच का एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो के बीच में क्राॅसिंग पर खड़ी हो गई। इसके चलते कृषक, इंटरसिटी और ओखा एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें अलग-अलग लाइन पर रोकनी पड़ी। यात्रियों ने बताया कि बी-1, बी-2, बी-3 और ए-1 का एसी काम नहीं कर रहा है। अफसरों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन यात्री इस बात पर अड़ गए कि जब तक एसी ठीक नहीं होगा, ट्रेन गोरखपुर से आगे नहीं जाने दी जाएगी। बी-2 के 42 नंबर सीट पर सवार एक यात्री की तबीयत भी खराब हो गई।
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद यहां चिकित्सक को बुलाया गया। इसके बाद चारों कोच की बैट्री को चार्ज कराया गया। कूलिंग शुरू होने पर गोरखपुर से दो टेक्नीशियन की ड्यूटी ट्रेन में बढ़ाई गई। इसके बाद ट्रेन रात करीब 12 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed