{"_id":"60e988b2589471282d3bc82e","slug":"beating-up-driver-sitting-in-private-bus-after-taking-ride-from-roadways-bus-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: रोडवेज की बस से सवारी उतारकर निजी बस में बैठा रहा था चालक, जमकर हुई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: रोडवेज की बस से सवारी उतारकर निजी बस में बैठा रहा था चालक, जमकर हुई पिटाई
Sat, 10 Jul 2021 05:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Jul 2021 05:16 PM IST
सार
कर्मचारियों ने पकड़कर चालक को पकड़कर पीटा और टीएसआई को सौंपा। बस चालक को पुलिस ने पकड़ा, वाहन का किया चालान।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रैफिक पुलिस के नाक के नीचे निजी बस चालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार की सुबह एक निजी बस का चालक बस स्टेशन के अंदर खड़ी रोडवेज बस से सवारी उतार कर अपनी बस में बैठाने लगा। इस पर रोडवेज कर्मचारियों ने निजी बस चालक को पकड़ कर पिटाई कर दी। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी टीएसआई रामबृक्ष यादव को दी। इस पर पुलिस के सामने ही बस चालक परिवह निगम के कर्मचारी का पैर पकड़ कर माफी मांगने लगा और फिर से गलती न करने का वादा किया।
मिला जानकारी के मुताबिक शनिवार को बस स्टेशन परिसर में एक बस दिल्ली के लिए सुबह सवारी भर रही थी। इस दौरान एक निजी बस चालक बस स्टेशन के पास बस को खड़ा कर दिया और अंदर खड़ी रोडवेज की बस में घुस गया। उसने दिल्ली जाने वाली सवारियों को रोडवेज से उतारकर अपनी बस में बैठाने लगा।
काफी संख्या में सवारियों को अपने झांसे में लेकर बस स्टेशन से निकल रहा थी, इसी दौरान परिवहन निगम के कर्मचारियों ने निजी बस चालक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
चालक अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा तो कर्मचारियों ने उसको पकड़ लिया और टीएसआई को बुला कर सौंप दिया। टीएसआई ने बताया कि बस का चालान कर दिया गया है।