फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Basti Policemen died in road accident at Prayagraj

प्रयागराज में बस्ती के सिपाही की मौत, सड़क हादसे का हुआ शिकार

Sun, 28 Feb 2021 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Feb 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Basti Policemen died in road accident at Prayagraj
मृतक सिपाही संदीप कुमार। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
माघ मेला में ड्यूटी करने प्रयागराज गए बस्ती जिले के फरेंदा सेंगर निवासी सिपाही की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिवार के लोग फौरन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान देवतादीन यादव का मझला बेटा संदीप कुमार 13 फरवरी वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। इन दिनों वह कुशीनगर जिले के विशुनपूरा थाने पर तैनात था।
विज्ञापन


उसकी ड्यूटी माघ मेला में प्रयागराज में थी। देर रात वह अपने कमरे तेलियरगंज से बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहा था। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बक्सी बांध (सब्जी मंडी) के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस ने घायल सिपाही को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने संदीप कुमार 28 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। मोबाइल के जरिए कप्तानगंज थाने और परिवार के लोगों को सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed