{"_id":"65828ed73f6f1ab7d1064e08","slug":"bamboo-shoots-will-be-removed-from-road-carts-will-be-used-for-vending-2023-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा है गोरखपुर: ठेले.. बांसफोड़ के लिए बनेगा वेंडिंग जोन, ऑटो के लिए स्टैंड जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा है गोरखपुर: ठेले.. बांसफोड़ के लिए बनेगा वेंडिंग जोन, ऑटो के लिए स्टैंड जल्द
Wed, 20 Dec 2023 12:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:21 PM IST
सार
एडीजी और कमिश्नर ने मंगलवार को शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जाकर निरीक्षण किया। बक्शीपुर रोड पर बांसफोड़ की वजह से आधी सड़क पर कब्जा मिला तो दूसरी तरफ सड़क किनारे बिजली के खंभे की आड़ में अतिक्रमण मिला और और पार्किंग की गईं थीं।
विज्ञापन
बैंक रोड। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मंगलवार को एडीजी अखिल कुमार और कमिश्नर अनिल ढींगरा ने शास्त्री चौक, बेतियाहाता, बैंक रोड का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही नगर आयुक्त को वेंडिंग जोन बनाकर ठेले वालों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
साथ ही ऑटो वालों के लिए जल्द से जल्द स्टैंड शुरू करने को कहा है, ताकि जाम की समस्या से और राहत मिल जाए। निरीक्षण के बाद एसपी ट्रैफिक श्याम देव बिंद ने अभियान चलाया और नियम का उल्लंघन करते पकड़े गए 15 ऑटो व ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया, वहीं 697 वाहनों का चालान काटकर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
एडीजी और कमिश्नर ने मंगलवार को शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जाकर निरीक्षण किया। बक्शीपुर रोड पर बांसफोड़ की वजह से आधी सड़क पर कब्जा मिला तो दूसरी तरफ सड़क किनारे बिजली के खंभे की आड़ में अतिक्रमण मिला और और पार्किंग की गईं थीं। दोनों अफसरों ने निरीक्षण कर बांसफोड़ के लिए जगह तलाशने को कहा और और ठेले वालों को हटवा दिया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सहजनवां-दोहरीघाट रेल मार्ग, सरयू नदी पर पुल का टेंडर फाइनल होने के बाद तय होगी शिलान्यास की तारीख
बेतियाहाता से शास्त्री चौक के बीच भी काफी ठेले सड़क पर मिले। कमिश्नर ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी को हटाया हटवा दिया और साथ ही नगर आयुक्त से कहा कि उनके लिए वेंडिंग जोन बनाया जाए ताकि यह अपना व्यापार कर सके। एडीजी ने नगर आयुक्त से बातचीत कर ऑटो स्टैंड को जल्द शुरू करने के लिए कहा।
अभी ऑटो सड़क पर खड़े होते हैं और वहीं पर सवारी भरते हैं, जिस वजह से आए दिन जाम की समस्या सामने आती है। एडीजी अखिल कुमार ने यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि बेतरतीब खड़े वाहनों का चालान किया जाए और सबको हिदायत दी जाए कि वह पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा करें।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: कब्जा मुक्त सड़कें यूं ही भरवाती रहें फर्राटा इसलिए अब सजेगा गोलघर
ठेले वालों को हटाया गया घूम कर बेचने की अनुमति
बेतियाहाता से शास्त्री चौक तक फल और सब्जी का ठेला लगाने वाले सभी को हटा दिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने हटाने के साथ ही इन्हें घूम कर बेचने को कहा है ताकि एक जगह खड़े होकर जाम ना लगे जल्दी उनके लिए वाइंडिंग जॉन बन जाएगा। उसके बाद इन्हें यहां से पूरी तरीके से हटा दिया जाएगा। नगर निगम की कोशिश है कि कचहरी के पास ही निगम की जमीन को तलाश कर उसे वेंडिंग जोन बना दिया जाए।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: कब्जा मुक्त सड़कें यूं ही भरवाती रहें फर्राटा इसलिए अब सजेगा गोलघर
ठेले वालों को हटाया गया घूम कर बेचने की अनुमति
बेतियाहाता से शास्त्री चौक तक फल और सब्जी का ठेला लगाने वाले सभी को हटा दिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने हटाने के साथ ही इन्हें घूम कर बेचने को कहा है ताकि एक जगह खड़े होकर जाम ना लगे जल्दी उनके लिए वाइंडिंग जॉन बन जाएगा। उसके बाद इन्हें यहां से पूरी तरीके से हटा दिया जाएगा। नगर निगम की कोशिश है कि कचहरी के पास ही निगम की जमीन को तलाश कर उसे वेंडिंग जोन बना दिया जाए।