बदल रहा है गोरखपुर: कब्जा मुक्त सड़कें यूं ही भरवाती रहें फर्राटा इसलिए अब सजेगा गोलघर
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि स्मार्ट सड़क के अंतर्गत स्पोर्ट्स कॉलेज से करीमनगर रोड और झुंगिया (मेडिकल कॉलेज) से फर्टिलाइजर रोड को विकसित करने की योजना है। स्पोर्ट्स कॉलेज से करीमनगर की 750 मीटर सड़क को चौड़ा करने के साथ उसे विकसित करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही गोलघर की हृदय स्थली गोलघर में जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। अतिक्रमण हटवाकर खाली कराई गईं सड़के इसी तरह फर्राटा भरवाती रहें, इसके लिए पक्के इंतजाम किए जा रहे हैं। गोलघर के गलियारों से कब्जा हटाने के साथ सड़क के किनारे पैदल चलने के लिए फुटपाथ बनाने की भी तैयारी है। इसके साथ ही सड़क के किनारे पौधे भी लगाए जाएंगे, जिससे हरियाली बढ़ेगी।
खानपान के स्टॉल लगाने वाले वेंडर्स को भी व्यवस्थित तरीके से जगह दी जाएगी। ताकि इन दुकानों पर जाने वाले लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर न खड़ी करने पाएं। जगह-जगह पार्किंग स्थल के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। गोलघर की सड़क को स्मार्ट बनाने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ड्राइंग व डिजाइन तैयार करवा रहा है।
जीडीए ने प्रथम चरण में स्मार्ट सड़क के अंतर्गत स्पोर्ट्स कॉलेज से करीमनगर सड़क और झुंगिया (मेडिकल कॉलेज) से फर्टिलाइजर रोड को विकसित करने का डिजाइन और ड्राइंग तैयार कर लिया गया है। स्मार्ट सड़क का प्रोजेक्ट तैयार की फर्म ने जीडीए के अधिकारियों के समझ अपना प्रेजेंटेशन भी दे दिया है।
इसे भी पढ़ें: बिजली उपकेंद्र में मीट और शराब की पार्टी...वायरल वीडियो में नशे में धुत दिखा कर्मी
स्पोर्टस कॉलेज से फर्टिलाइजर जाने वाली करीमनगर 750 मीटर लंबी सड़क से काम शुरू कराने की तैयारी है। इस सड़क के अगल-बगल पर्याप्त जगह खाली है। इसे चौड़ा करने और स्मार्ट सड़क के रूप में विकसित करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आ रही है। जीडीए ने इस सड़क का डीपीआर भी तैयार कर लिया है। इसके बाद झुंगिया मोड़ से फर्टिलाइजर करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क को स्मार्ट सड़क के रूप में विकसित करने की तैयारी है।
18 मीटर चौड़ी होगी सड़क
स्पोर्ट्स कॉलेज से करीमनगर व मेडिकल कॉलेज से फर्टिलाइजर की सड़क वर्तमान में 9 मीटर चौड़ी है। स्मार्ट सड़क के अंतर्गत इस सड़क को 9 मीटर और चौड़ा कर 18 मीटर का बनाया जाएगा। यह सड़क टू लेन बनाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: गलतियों से नहीं लिया सबक, अब जांच से अटकी हैं सांस
सड़क के किनारे होगा फुटपाथ और हरियाली
शहर की सड़कों को स्मार्ट करने का सबसे बड़ा उद्देश्य है सड़कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें लोगों को पैदल चलने के लिए प्रॉपर फुटपाथ बनाया जाएगा। इसके साथ ही रोड के आस-पास पौधे भी लगाए जाएंगे, जिससे हरियाली बढ़ेगी। वेंडर्स के लिए रोड साइड में प्रॉपर जगह होगी, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। स्मार्ट सड़क के बनने के साथ ही इसमें हर जगह एक पार्किंग बनेगी। जिससे इधर-उधर खड़ा न होकर पार्किंग में खड़ी हो।
इसे भी पढ़ें: रेलवे में रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार चीफ ओएस निलंबित, 66 कर्मचारियों का तबादला
अंडरग्राउंड बिछेंगी बिजली केबल
स्मार्ट सड़क की खास बात यह रहेगी कि रोड किनारे जितने भी बिजली की तारें हैं। यह सब अंडरग्राउंड हो जाएंगी। इसके साथ ही वाटर पाइपलाइन को भी एक किनारे किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: अमर उजाला के बाल उमंग: रेल म्यूजियम में बच्चे कर रहे मौज-मस्ती, तस्वीरों में देखें एक झलक
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि स्मार्ट सड़क के अंतर्गत स्पोर्ट्स कॉलेज से करीमनगर रोड और झुंगिया (मेडिकल कॉलेज) से फर्टिलाइजर रोड को विकसित करने की योजना है। स्पोर्ट्स कॉलेज से करीमनगर की 750 मीटर सड़क को चौड़ा करने के साथ उसे विकसित करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। इसके बाद गोलघर की सड़क को स्मार्ट सड़क के रूप में विकसित करने की योजना है। डिजाइन तैयार कराई जा रही है।