{"_id":"6251354b2d90642d2320160b","slug":"ayushman-scheme-will-also-be-implemented-in-gorakhpur-railway-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर रेलवे अस्पताल में भी लागू होगी आयुष्मान योजना, गरीब मरीजों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर रेलवे अस्पताल में भी लागू होगी आयुष्मान योजना, गरीब मरीजों को मिलेगा लाभ
Sat, 09 Apr 2022 12:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:57 PM IST
सार
कार्यकारी निदेशक/स्वास्थ्य रेलवे बोर्ड डॉ. के श्रीधर के साथ शुक्रवार को ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्रालय के महानिदेशक, रेलवे स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रसन्ना कुमार ने रेलवे अस्पताल में आयुष्मान योजना लागू करने का निर्देश दिया। कार्यकारी निदेशक/स्वास्थ्य रेलवे बोर्ड डॉ. के श्रीधर के साथ शुक्रवार को ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने औषधि वितरण, चिकित्सा कक्ष और मरीजों के परीक्षण आदि की जानकारी ली। डॉक्टरों से वार्ता कर कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान मरीजों ने जांच न होने संबंधी समस्याएं बताईं। इस पर उन्होंने रेलटेल के महाप्रबंधक दीपू श्याम को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद चिकित्सालय के झिंगरन मेमोरियल हॉल में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम का पूर्वोत्तर रेलवे जैसी प्रगति सिर्फ दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद में ही दिखी है।
विज्ञापन
कहा कि इस चिकित्सालय में जितने प्रकार के हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम माड्यूल लागू हैं, उतने अन्य जगहों पर अभी लागू नहीं हो पाएं हैं। इस दौरान चिकित्सा निदेशक डॉ. बीएन चौधरी, डॉ. नंद किशोर प्रसाद, डॉ. डीएल चौरसिया, डॉ. श्यामसुंदर, डॉ. डीके सिंह आदि मौजूद रहे।