{"_id":"6259067b2b121b5fb359ae7a","slug":"attack-on-gorakhnath-temple-ats-leaves-for-lucknow-with-murtaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर में हमला: मुर्तजा को साथ लेकर एटीएस लखनऊ रवाना, कल कोर्ट में होगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर में हमला: मुर्तजा को साथ लेकर एटीएस लखनऊ रवाना, कल कोर्ट में होगा पेश
Fri, 15 Apr 2022 11:15 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:15 AM IST
सार
सिपाहियों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को घटना के बाद पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया था। वह पांच अप्रैल से एटीएस के कब्जे में है।
विज्ञापन
आरोपी मुर्तजा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों (पीएसी जवान) पर हमला करने के आरोपी मुर्तजा को बुधवार की रात एटीएस साथ लेकर लखनऊ चली गई। 16 अप्रैल को गोरखपुर कोर्ट में मुर्तजा को फिर से पेश किया जाएगा। 16 अप्रैल की दोपहर उसका रिमांड खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिपाहियों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी को घटना के बाद पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया था। वह पांच अप्रैल से एटीएस के कब्जे में है। 11 अप्रैल को उसका रिमांड खत्म हो रहा था, लेकिन और पूछताछ की जरूरत बताते हुए एटीएस ने रिमांड बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन
जिसके बाद कोर्ट ने पांच दिन की और रिमांड और दे दी है। 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक मुर्तजा अब्बासी एटीएस की रिमांड में है। बुधवार रात मुर्तजा को साथ लेकर एटीएस लखनऊ चली गई।
विज्ञापन