फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   attack at brick field allegation of loot

देवरिया: ईंट-भठ्ठे पर मनबढ़ों ने की तोड़फोड़, सामान और नकदी लूटने का आरोप

Thu, 29 Jul 2021 10:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Jul 2021 10:05 AM IST
सार

खबर लिखे जाने तक भठ्ठा मालिक ने तहरीर नहीं दी थी। मारपीट की वजह पड़ोस गांव की शौच करने आई महिलाओं को मना करना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
attack at brick field allegation of loot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन-कुसम्हा स्थित बलवंत यादव के ईंट-भठ्ठे पर बिनवापुरी गांव के लोगों ने तोड़फोड़ की और सामान समेत नकदी लूट लिया। घटना की जानकारी होने पर बरहज और मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक भठ्ठा मालिक ने तहरीर नहीं दी थी। मारपीट की वजह पड़ोस गांव की शौच करने आई महिलाओं को मना करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


महेन-कुसम्हा स्थित बलवंत यादव के ईंट-भठ्ठे पर 40-50 की संख्या में मनबढ़ों ने धावा बोल दिया। भठ्ठे पर आए लोग हार्डवेयर की दुकान में घुस गए। उन लोगों ने मजदूर अंकित गोंड़ से मारपीट करने के साथ दुकान में रखा सामान तितर-बितर कर दिया।

विज्ञापन

आरोप है कि सभी दुकान के सामान और कैश काउंटर में रखे करीब तीन लाख रुपये लूट ले गए। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि बिनवापुरी गांव से शौच के लिए आई कुछ महिलाओं से हुए विवाद के बाद गांव के कुछ लोगों ने भठ्ठे पर धावा बोल दिया। इंस्पेक्टर मदनपुर प्रभुदयाल सिंह, कपरवार चौकी इंचार्ज वीरेंद्र मौर्य मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर मदनपुर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed