फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ashok Mutha Jain is a 1995 batch IPS officer.

Gorakhpur News: पदोन्नति के बाद डीजी बने एडीजी जोन अशोक मुथा जैन, सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

Tue, 02 Jun 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ashok Mutha Jain is a 1995 batch IPS officer.
पदोन्नति के बाद ​सीएम योगी आदित्यनाथ से ​शिष्टाचार भेंट करते डीजी अशोक मुथा जैन।
गोरखपुर। पदोन्नति के बाद महानिदेशक (डीजी) बनाए गए एडीजी जोन अशोक मुथा जैन ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

अशोक मुथा जैन 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें सोमवार को पदोन्नत कर महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया। मूलरूप से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के निवासी मुथा अशोक जैन ने 03 जुलाई 2025 को गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) का कार्यभार ग्रहण किया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं, जिनकी व्यापक सराहना की गई।
विज्ञापन

पदोन्नति की सूचना के बाद डीआईजी रेंज डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी निमिष पाटील, एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने जोन कार्यालय में उनसे मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed