{"_id":"64a1ebe8dd1bab6e760d4779","slug":"application-will-start-soon-for-allotment-of-253-plots-in-gida-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-226914-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीडा में 253 भूखंडों के आवंटन के लिए जल्द शुरू होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीडा में 253 भूखंडों के आवंटन के लिए जल्द शुरू होगा आवेदन
विज्ञापन
- प्लास्टिक व गारमेंट पार्क समेत सामान्य उद्योगों के लिए भी मिलेंगे उद्यमियों को भूखंड
- छोटे उद्यमियों के लिए अलग-अलग साइज के भूखंड तैयार किए गए
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) नए उद्योग से जल्द ही जगमग होगा। निवेशकों को उनकी जरूरत व पसंद के मुताबिक जमीन उपलब्ध कराने के लिए गीडा प्रशासन 253 औद्योगिक भूखंडों के आवंटन के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। नए भूखंडों के आवंटन के बाद प्लास्टिक व गारमेंट पार्क में तेजी आएगी।
फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गीडा को 1.71 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। निवेशकों को उनकी जरूरत के हिसाब से जमीन मिल सकें इसके लिए गीडा प्रशासन लगातार अपना लैंड बैंक भी बढ़ा रहा है। साथ ही उद्यमियों को भूखंड देने व उनके भूखंड को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जोड़ने की प्रक्रिया को भी तेजी से बढ़ा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ गीडा जल्द ही प्लास्टिक पार्क, रेडीमेड गारमेंट पार्क समेत अन्य सेक्टर में कुल मिलाकर 253 भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके अलावा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए गीडा को 12500 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला है। इसमें अब तक करीब दो तिहाई का लक्ष्य हासिल हो चुका है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी सितंबर व अक्तूबर के बीच प्रस्तावित है।
-- -- -- -- -
प्लास्टिक पार्क योजना में आवंटित होंगे 92 भूखंड
गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि नए भूखंड आवंटन प्रक्रिया से प्लास्टिक पार्क परियोजना में तेजी आएगी। सेक्टर 28 स्थित प्लास्टिक पार्क में कुल 218859 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 92 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ये भूखंड 594 से 20764 वर्गमीटर तक की साइज के हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
गारमेंट उद्योग के लिए 41 भूखंड
गीडा सेक्टर 26 ( गारमेंट पार्क) में कुल 28340 वर्गमीटर क्षेत्रफल में नए 41 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ये भूखंड 510 से 1000 वर्गमीटर तक के आकार के हैं।
-- -- -- --
सामान्य उद्योग के लिए 120 भूखंड
गीडा की तरफ से जिन नए भूखंडों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं, उनमें से 120 सामान्य उद्योग के लिए होंगे। कुल चार सेक्टर में स्थित इन भूखंडों का कुल क्षेत्रफल 479053.83 वर्गमीटर है। उद्यमी सेक्टर 13 में 600 से 42284.20 वर्गमीटर तक के 26, सेक्टर 15 में 759 से 15500 वर्गमीटर तक के 18, सेक्टर 26 में 3996 से 17514 वर्गमीटर तक के 12 तथा सेक्टर 27 में 541 से 62952.70 वर्गमीटर तक के 64 भूखंडों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-- -- -- -- --
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मिले निवेश प्रस्तावों को ध्यान में रखकर गीडा अपना लैंड बैंक मजबूत कर रहा है। छोटे से लेकर बड़े उद्यमियों को लिए गीडा के पास भूखंड हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी भी तेज कर दी गई है। इसके लिए गीडा को 12500 करोड़ रुपये का लक्ष्य मिला है, जिसमें दो तिहाई लक्ष्य हासिल हो चुका है। नए भूखंडों के आवंटन के बाद गीडा में उद्योग तेजी से बढ़ेंगे।
पवन अग्रवाल, सीईओ, गीडा