{"_id":"6a063bf81ad5f194d20d451c","slug":"an-incident-in-khuthan-khas-village-of-gulriha-area-was-due-to-an-old-rivalry-with-neighbors-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1320882-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्व मंत्री गंगा निषाद पर हथौड़े से जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्व मंत्री गंगा निषाद पर हथौड़े से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
गुलरिहा क्षेत्र के खुटहन खास गांव में पुरानी रंजिश में वारदात, पड़ोसियों पर आरोप
सुबह घर के बाहर टहलते समय हमला, सिर में गंभीर चोट, मेडिकल कॉलेज रेफर
गुलरिहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के खुटहन खास गांव में बृहस्पतिवार सुबह पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री गंगा निषाद पर पड़ोसियों ने हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। सुबह पांच से छह बजे के बीच हुए हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें सीएचसी चरगांवा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
परिजनों के अनुसार, गंगा निषाद रोज की तरह सुबह घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी श्रीभागवत निषाद, उनके बेटे अजय और विजय निषाद समेत कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने सेटरिंग में इस्तेमाल होने वाले हथौड़े से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में बायीं आंख के ऊपर गहरी चोट आई है।
घायल गंगा निषाद के बेटे सुरेंद्र निषाद ने बताया कि हथौड़े का नुकीला हिस्सा करीब दो इंच तक सिर में धंस गया था। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर घर के लोग बाहर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
परिवार के लोगों का कहना है कि करीब दस दिन पहले पड़ोसियों ने मकान की नींव के पास गड्ढा खुदवाया था। बारिश के मौसम को देखते हुए उन्होंने ऐसा करने से मना किया था, क्योंकि मकान गिरने का खतरा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।
सूचना मिलने पर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। परिजन घायल का इलाज कराने में जुटे हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।