{"_id":"6a949a7257ef791e960ac8ac","slug":"an-awareness-campaign-will-be-conducted-regarding-aadhaar-services-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1434800-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आधार सेवाओं की जानकारी के लिए चलेगा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आधार सेवाओं की जानकारी के लिए चलेगा जागरूकता अभियान
Mon, 31 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन के लिए लोगों को भटकने की जरूरत नहीं है। डाक विभाग नजदीकी डाकघरों में उपलब्ध आधार सेवाओं की जानकारी देने के लिए जल्द ही जागरूकता अभियान चलाएगा।
प्रधान डाकघर में प्रवर पोस्टमास्टर अजय कुमार पांडेय की पहल पर दो पालियों में आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू की गई है। पहली पाली में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक और दूसरी पाली में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक लोगों को सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। कुनराघाट, राप्तीनगर समेत अन्य डाकघरों में भी आधार कार्ड बनाने और संशोधन की सुविधा उपलब्ध है।
प्रवर अधीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि डाकघरों में अधिक से अधिक लोगों को आधार सेवाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बताया जाएगा कि वे नजदीकी डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और आवश्यक संशोधन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।