फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ambulance not found, video of handing the patient to the hospital, photo goes viral

कॉल के बाद भी एम्बुलेंस न आई तो ठेले पर लाना पड़ा अस्पताल, वायरल हुई तस्वीर

Mon, 20 Jan 2020 04:31 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती। Published by: विजय जैन Updated Mon, 20 Jan 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Ambulance not found, video of handing the patient to the hospital, photo goes viral
अस्पताल ले जाते ठेले पर लेटा मरीज - फोटो : अमर उजाला
सूबे की योगी सरकार भले ही यह दावा करती हो कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर है और लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर मुहैया कराई जा रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो ने कम से कम हर्रैया स्वास्थय विभाग की तस्वीरें सामने रख दी हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला हर्रैया को किसी सामुदायिक केंद्र का है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग देख व्यवस्था को कोस रहे हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कड़कती ठंड में एक व्यक्ति ठेले पर अपने किसी मरीज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पर पहुंचा है।
विज्ञापन


वहीं इस वीडियो के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के प्रभारी डॉ आरके सिंह ने कहा कि अस्पताल में ठेले पर मरीज आना बहुत ही दुःखद बात है। कहा कि, इस बात की जांच करेंगे कि मरीज के परिजनों ने 108 पर एम्बुलेंस के लिए कॉल किया था या नही। वहीं कॉल न मिलने के सवाल पर पल्ला झाड़ते हुए कहा कि, 108 पर कॉल नहीं मिलने के संबंध में जनपद मुख्यालय के संबंधित अधिकारियों से बात करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed