{"_id":"6a19ff6ba4bd6aebb20b516d","slug":"allegations-of-assault-in-court-premises-during-appearance-police-investigating-through-cctv-footage-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1336809-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर में सीएनजी पंप ऑपरेटर पर हमला, 20 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर में सीएनजी पंप ऑपरेटर पर हमला, 20 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
गोरखपुर। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान सीएनजी पंप ऑपरेटर पर हमले का मामला सामने आया है। इस घटना में कैंट पुलिस ने राहुल शर्मा समेत करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात कही जा रही है।
मूलरूप से गाजीपुर निवासी राहुल यादव वर्तमान में गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्रनगर स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप पर सीएनजी ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। राहुल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 मई को सीएनजी भराने को लेकर लाइन तोड़ने के विवाद में उनका राहुल शर्मा से विवाद हो गया था।
आरोप है कि रामनगर चौराहा निवासी राहुल शर्मा ने लाइन तोड़कर वाहन आगे लगाने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर कहासुनी और मारपीट हो गई। बाद में दोनों पक्षों को गोरखनाथ पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था और 26 मई को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि पेशी के दौरान करीब 4:45 बजे राहुल शर्मा अपने 20 साथियों के साथ कोर्ट परिसर पहुंचा और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों व कोर्ट कर्मचारियों के सामने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। राहुल यादव ने यह भी आरोप लगाया है कि पूरी घटना कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है, जिससे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकती है।
कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया गया था और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।