फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allah is the creator and owner of everything.

Gorakhpur News: अल्लाह ही सबका बनाने वाला और मालिक

Thu, 25 Dec 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Allah is the creator and owner of everything.
गोरखपुर। तहरीक उलमा-ए-हिंद के चेयरमैन व राजस्थान के प्रसिद्ध धर्मगुरु मुफ्ती मुहम्मद खालिद अय्यूब मिस्बाही ने बुधवार को जाफरा बाजार व खूनीपुर में अवाम की रहनुमाई की। हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैह की जिंदगी पर प्रकाश डाला। मदरसा अंजुमन इस्लामिया के पास अल मुस्तफा कमेटी की ओर से आयोजित महफिल में कहा कि अल्लाह एक है। अल्लाह ही सबका बनाने वाला व मालिक है।
विज्ञापन

सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में आयोजित महफिल में मुफ्ती खालिद ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज अल्लाह के नेक बंदे हैं। ख्वाजा गरीब नवाज ने तौहीद, रिसालत, मुहब्बत, शांति और मानव सेवा का पैगाम पूरी दुनिया में आम किया। आप गरीबों और असहायों की मदद करते थे, जिसके कारण उन्हें ''''गरीब नवाज'''' (गरीबों का मददगार) कहा गया। अंत में दरूदो सलाम पढ़कर मुल्क में अमन ओ अमान, तरक्की व भाईचारे की दुआ मांगी गई। महफिल में हाफिज रहमत अली निजामी, मुहम्मद शुएब, मुहम्मद सदफ, मुहम्मद आमिर, अयान सिद्दीकी, अनस, हसीब आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed