Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Akhilesh sets a new political chessboard on the 'PDA' pitch

Gorakhpur News: पीडीए की पिच पर अखिलेश ने बिछाई नई सियासी बिसात

Thu, 19 Nov 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 19 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh sets a new political chessboard on the 'PDA' pitch
- सीएम के गढ़ में भाजपा पर तीखे हमले किए और ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज को भी साधा
विज्ञापन

गोरखपुर। तीन साल बाद गोरखपुर आए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शहीद बंधू सिंह के क्षेत्र से चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने सियासी बिसात पर कई चालें चलीं। सीएम योगी के गढ़ में तीखे हमले कर भाजपा को चुनौती दी तो दूसरी ओर सामाजिक समीकरण साधने की भी कोशिश की। बंधू राज का सपना दिखाया, तिवारी हाता पहुंचे और वरिष्ठ सपा नेता दिवंगत जवाहर यादव के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी इन गतिविधियों में पीडीए को व्यापक बनाने और सपा के सामाजिक आधार का विस्तार करने की रणनीति दिखाई दी।
अखिलेश की कोशिश पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की राजनीति को नए सिरे से परिभाषित करने की दिखी। चौरीचौरा में उन्होंने ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज तक पहुंच बनाने का संदेश दिया। तिवारी हाता जाना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं, जवाहर यादव के परिवार से मुलाकात कर उन्होंने पुराने समाजवादी कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन और सम्मान भी जताया।
विज्ञापन

चौरीचौरा में बंधू राज का सपना दिखाकर उन्होंने स्थानीय भावनाओं और आकांक्षाओं को भी राजनीतिक संदेश से जोड़ा। दूसरी ओर, योगी सरकार पर हमलों के जरिये मुख्यमंत्री को उनके ही प्रभाव क्षेत्र में घेरने की कोशिश की। उनकी रणनीति साफ दिखी कि पुराने वोट बैंक को साथ रखते हुए नए सामाजिक वर्गों में भी पैठ बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा के सामने भाजपा के मजबूत सामाजिक समीकरण को चुनौती देने की बड़ी चुनौती है। ऐसे में अखिलेश पीडीए को सीमित पहचान से बाहर निकालकर व्यापक सामाजिक भागीदारी का मंच बनाने की कोशिश में हैं। चौरीचौरा में उनकी सभा और अलग-अलग वर्गों के बीच पहुंच इसी सियासी रणनीति की कड़ी नजर आई।

सत्ता का बुलडोजर, विपक्ष की क्रेन... स्वागत में दिखा सियासी दांव
उत्तर प्रदेश की सियासत में बुलडोजर के बाद अब क्रेन भी राजनीतिक संदेश देने का जरिया बन गई है। प्रदेश सरकार बुलडोजर को कानून-व्यवस्था और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के प्रतीक के रूप में पेश करती है तो समाजवादी पार्टी ने बुधवार को क्रेन के जरिये अपना सियासी दांव चला।

चौरीचौरा के देवकही में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जगह-जगह जेसीबी और क्रेन से स्वागत किया गया। कई स्थानों पर क्रेन से उन्हें बड़ी-बड़ी मालाएं पहनाई गईं। अखिलेश यादव एयरपोर्ट से देवकही तक पीडीए रथ पर सवार होकर रोड शो करते हुए पहुंचे। रास्ते में सपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए खास इंतजाम किए थे। इस दौरान क्रेन से माल्यार्पण आकर्षण का केंद्र रहा। बुलडोजर को लेकर भाजपा और सपा के बीच जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच क्रेन से हुआ यह स्वागत सियासी चर्चा का विषय बन गया। इसे सत्ता के बुलडोजर के मुकाबले विपक्ष की ओर से क्रेन के जरिये दिया गया प्रतीकात्मक जवाब माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed