फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Air firing for intoxicant injection in Gorakhpur

गोरखपुर: महिला मित्र के साथ युवक पहुंचा अस्पताल, नशे का इंजेक्शन नहीं देने पर की हवाई फायरिंग

Mon, 11 Apr 2022 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Apr 2022 11:07 AM IST
सार

शाहपुर इलाके के एक नर्सिंग होम में हुई घटना, पिस्टल बरामद, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन
Air firing for intoxicant injection in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के जेल बाईपास स्थित एबीएस हॉस्पिटल में रविवार की सुबह नशे का इंजेक्शन नहीं मिलने पर युवक ने पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चंद घंटों में ही युवक और उसकी सहयोगी महिला मित्र को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध पिस्टल बरामद कर लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की पहचान जंगल मातादीन निवासी जावेद उर्फ छोटू और इंदिरानगर निवासी ठाकुर उर्फ यशस्वी सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जेल बाईपास पर एबीएस हॉस्पिटल है। अस्पताल संचालक अफजल खान का आरोप है कि रविवार सुबह 6:30 बजे एक युवक, अपनी महिला मित्र के साथ अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और नशे का इंजेक्शन मांगने लगा। अस्पताल कर्मियों ने डॉक्टर का पर्चा दिखाने को कहा तो वे विवाद करने लगे। दोनों अस्पताल पर पथराव करने लगे। कर्मचारियों ने पकड़ने के लिए दौड़ाया तो आरोपित जावेद ने पिस्टल निकालकर दो राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया गया है।


गिरफ्तार जावेद पर पहले से दर्ज हैं कई केस
हवाई फायरिंग मामले में पकड़े गए जावेद पर पहले से 15 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या की कोशिश, गैंगस्टर, मारपीट, बलवा सहित कई धाराओं में मुकदमे शामिल हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed