फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After the order of the CM, Chief Engineer Distribution Pankaj Agarwal gave instructions to all the engineers.

Gorakhpur News: अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में रहेंगे सक्रिय, बिजली व्यवस्था पर रखेंगे नजर

Thu, 04 Jun 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
After the order of the CM, Chief Engineer Distribution Pankaj Agarwal gave instructions to all the engineers.
- सीएम के आदेश के बाद मुख्य अभियंता वितरण पंकज अग्रवाल ने सभी अभियंताओं को दिए निर्देश
विज्ञापन





गोरखपुर। बढ़ती गर्मी और बिजली आपूर्ति को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की सख्ती के बाद बिजली विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य अभियंता वितरण पंकज अग्रवाल ने सभी अभियंताओं और अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने और फाल्ट का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य अभियंता वितरण पंकज अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था बनाए रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेशों का पालन न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधीक्षण अभियंता (शहरी) रणजीत चौधरी ने बताया कि फाल्ट ठीक करने में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहर के 28 बिजली उपकेंद्रों पर वर्तमान में 258 नियमित अधिकारी व कर्मचारी
बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के 28 बिजली उपकेंद्रों पर वर्तमान में 258 नियमित अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि आउटसोर्सिंग के माध्यम से 570 कर्मचारी तैनात हैं। बताया जा रहा है उपकेंद्र में कार्य करने वाले कर्मचारी व लाइनमैन की संख्या कम है और बढ़ने पर फाल्ट व बिजली संबंधित कार्य तेजी से किए जा सकते हैं। वहीं विद्युत मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि हम लोग हमेशा लाइनमैन बढ़ाने की मांग करते हैं। हर उपकेंद्र में जितनी लाइनमैन की आवश्यकता है, उतने से कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed