{"_id":"611f97498ebc3e7a2a19983e","slug":"after-leaving-train-you-do-not-reach-two-stations-then-your-seat-will-be-take-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष जानकारी: ट्रेन छूटने के बाद दो स्टेशन तक नहीं चढ़े तो आपकी सीट हो जाएगी दूसरे की, जानिए नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष जानकारी: ट्रेन छूटने के बाद दो स्टेशन तक नहीं चढ़े तो आपकी सीट हो जाएगी दूसरे की, जानिए नियम
Fri, 20 Aug 2021 05:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Aug 2021 05:21 PM IST
सार
कई बार पीक सीजन के दौरान आप जिस स्टेशन तक जाना चाहते हैं, वहां तक की टिकट नहीं मिलती है। ऐसी स्थिति में यात्री कुछ स्टेशन पहले के लिए टिकट ले लेते हैं। इस स्थिति में निर्धारित स्टेशन पर पहुंचने से पहले टीटीई को सूचित करके अपनी यात्रा को बढ़ा सकता हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
विस्तार
ट्रेन से सफर करते हैं तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है। अगर आप की ट्रेन छूट जाती है तो टीटीई अगले दो स्टॉप या अगले एक घंटे तक (दोनों में जो पहले हो) आपकी सीट किसी और यात्री को अलॉट नहीं कर सकता है। यानी की अगले दो स्टॉप में से किसी से आप ट्रेन पकड़ सकते हैं। तीन स्टॉप गुजर जाने के बाद टीटीई के पास अधिकार होता है कि वह आरएसी लिस्ट में अगले व्यक्ति को सीट अलॉट कर दे।
विज्ञापन
यह भी जाने...
कई बार पीक सीजन के दौरान आप जिस स्टेशन तक जाना चाहते हैं, वहां तक की टिकट नहीं मिलती है। ऐसी स्थिति में यात्री कुछ स्टेशन पहले के लिए टिकट ले लेते हैं। इस स्थिति में निर्धारित स्टेशन पर पहुंचने से पहले टीटीई को सूचित करके अपनी यात्रा को बढ़ा सकता हैं। टीटीई आपसे अतिरिक्त किराया वसूलेगा और आगे की यात्रा के लिए टिकट बना देगा। आपको अलग बर्थ मुहैया कराया जा सकता है।
विज्ञापन