फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After changing government of village complaints received about quota shops

गोरखपुर: कमिश्नर ने दिए निर्देश, बोले- 'ग्रामसभा की खुली बैठक में होगा कोटेदारों का चयन'

Wed, 15 Sep 2021 07:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Sep 2021 07:42 PM IST
सार

गांव की सरकार बदलने के बाद से कोटे की दुकानों को लेकर मिल रही थीं शिकायतें, कई प्रधान अपने चहेतों को दिलाना चाहते हैं सस्ते गल्ले की दुकानें, कमिश्नर ने की सख्ती।

विज्ञापन
After changing government of village complaints received about quota shops
कमिश्नर रवि कुमार एनजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कहा कि गांवों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के आवंटन को लेकर अब मनमानी नहीं चलेगी। लगातार मिल रही शिकायतों पर सख्ती करते हुए निर्देश दिया कि ग्रामसभा की खुली बैठक में ही कोटेदार का चयन होगा। किसी भी सस्ते गल्ले की दुकान को हटाने से पहले जिलापूर्ति अधिकारी के यहां प्रार्थनापत्र देकर अवगत कराना होगा।

विज्ञापन


दरअसल, गांवों की समस्याएं जानने के लिए कमिश्नर, एक नई पहल के तहत मंडल के अलग-अलग जिलों के 10-10 पंचायतों के प्रधानों से संवाद कर रहे हैं। शुरुआत गोरखपुर से हुई है। इसी क्रम में यह शिकायतें भी मिली हैं कि पंचायत चुनाव के बाद गांव की सरकार बदलने से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को लेकर काफी विवाद है।
विज्ञापन


इसे गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने जिला पूर्ति अधिकारी व सभी प्रधानों को निर्देश दिया कि किसी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को मनमानी तरीके से आरोप-प्रत्यारोप लगाकर अपने चहेतों को आवंटित नहीं किया जा सकता। किसी भी कोटेदार को हटाने से पहले जिला पूर्ति अधिकारी के यहां प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराना होगा तत्पश्चात डीएसओ की निगरानी में ग्रामसभा में सार्वजनिक बैठक कर पक्ष व विपक्ष तथा ग्रामीणों के सामने इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। किसी दूसरे व्यक्ति को दुकानें आवंटित करने के पहले ग्राम सभा में समूह चलाने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed