{"_id":"6a4822f10560113ef5078663","slug":"affected-shopkeepers-will-receive-shops-cm-yogi-has-laid-the-foundation-stone-for-this-commercial-complex-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1373918-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरासत गलियारा : पांडेयहाता में बहुमंजिला व्यावसायिक काॅम्प्लेक्स की निर्माण प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरासत गलियारा : पांडेयहाता में बहुमंजिला व्यावसायिक काॅम्प्लेक्स की निर्माण प्रक्रिया शुरू
Sat, 04 Jul 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। विरासत गलियारा परियोजना के तहत पांडेयहाता में 34.44 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बहुमंजिला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम और कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की ओर से निर्माण स्थल पर निशानदेही सहित अन्य प्रारंभिक कार्य किए जा रहे हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही भवन निर्माण शुरू कराया जाएगा।
यह कॉम्प्लेक्स मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी व जनसरोकारी विजन का हिस्सा है। विरासत गलियारा सड़क चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित दुकानदारों के कारोबारी समायोजन के लिए इस परियोजना को तैयार किया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद यहां प्रभावित दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जाएंगी।
कॉम्प्लेक्स के प्रथम भाग में 65 आधुनिक दुकानें बनाई जाएंगी, जबकि बेसमेंट में 28 कारों की पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं द्वितीय भाग में एक अलग बेसमेंट विकसित किया जाएगा, जिसमें 54 कारों और 68 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इस पूरी परियोजना का निर्माण कार्य सीएंडडीएस संस्था की ओर से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पांडेयहाता स्थित विरासत गलियारा परिसर में इस कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी थी और निर्माण कार्य के लिए पहली ईंट भी रखी थी।
विज्ञापन
बोले अधिकारीकार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थल पर निशान लगाने के बाद अन्य प्रारंभिक कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द भवन निर्माण का कार्य शुरू कराया जा सके।
अमित शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम