सलाहकार बात पते की: मजबूत और लचीला होनी चाहिए सरिया वरना लग जाएगा जंग
उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रीब्यूटर किशन लाल पवन कुमार के अपूर्व जैन ने कहा कि जिस प्रकार मानव के शरीर में रीढ़ की हड्डी का मजबूत होना जरूरी है, उसी प्रकार मकान में सरिया में कार्बन, फॉस्फोरस और सल्फर का उचित मात्रा में होना जरूरी है।
विस्तार
हम सभी को अपने सपनों का आशियाना बनाते समय उसके सुरक्षा और मजबूती का विशेष ध्यान रखना चाहिए। निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाले सरिया में मजबूती और लचीलापन होना आवश्यक है। ऐसा न होने पर सरिया में जंग लगती है। इससे इमारत के गिरने का खतरा बना रहा है। सरिया खरीदते समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। टाटा टिस्कॉन हमेशा ग्राहकों को दी हुई डेट, रेट और वेट (वजन) का ध्यान देती है।
यह बातें शुक्रवार को पार्क रोड स्थित होटल क्लार्क ग्रैंड में अमर उजाला और टाटा टिस्कॉन की ओर से आयोजित अमर उजाला सलाहकार बात पते की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टाटा टिस्कॉन उत्तर प्रदेश के सीनियर सेल्स मैनेजर जगन्नाथ प्रसाद मिश्रा ने कही।
गोरखपुर जिले के ग्राम प्रधान, ठेकेदार, पार्षद, प्रधानाचार्य और आर्किटेक्ट की मौजूदगी में सीनियर सेल्स मैनेजर जगन्नाथ प्रसाद मिश्रा ने कहा कि घर तो हमेशा के लिए बनते हैं। जिस तरह अच्छी गुणवत्ता की टाइल्स, सीमेंट ईंट आदि का इस्तेमाल किया जाता है, उसी तरह अच्छी सरिया का भी इस्तेमाल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सगी बहनों से दुष्कर्म कर दोस्तों ने कहा, शादी कर लो...नहीं तो बर्बाद कर देंगे
सरिया खरीदने में अक्सर लोग पैसों की बचत देखने लगते हैं। खराब गुणवत्ता वाली सरिया का इस्तेमाल करते हैं। यह ठीक नहीं है। सरिया में 10-15 वर्षों में ही जंग लगने लगती है। टाटा टिस्कॉन का मजबूत और टिकाऊ होने के साथ ही सबसे सस्ता भी है। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से सरिया की गुणवत्ता और उपलब्धता के बारे में जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, सदमे से चाची की मौत
उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रीब्यूटर किशन लाल पवन कुमार के अपूर्व जैन ने कहा कि जिस प्रकार मानव के शरीर में रीढ़ की हड्डी का मजबूत होना जरूरी है, उसी प्रकार मकान में सरिया में कार्बन, फॉस्फोरस और सल्फर का उचित मात्रा में होना जरूरी है। उन्होंने भवन निर्माण की आधुनिक तकनीक, भूकंप प्रतिरोधक क्षमता आदि के बारे में भी बताया। टाटा स्टील के उत्कर्ष प्रसाद ने वीडियो के माध्यम से मकान के मजबूती के बारे में बताया।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर संदीप यादव, साकिब खान, रामजीत, सुषमा त्रिपाठी, शिवेंद्र प्रताप, पुष्पराज दूबे, मनोज गहलोत, संजय कुमार, राम अचल साहनी, पारसध्वज, राजेश्वर, मुक्तेश्वर यादव, धर्मराज निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।