{"_id":"6545d9d31c94fccafe075ff9","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-in-gorakhpur-aunt-died-of-shock-2023-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, सदमे से चाची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, सदमे से चाची की मौत
Sat, 04 Nov 2023 03:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Nov 2023 03:21 PM IST
सार
बेलघाट क्षेत्र के भरसी गांव स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में शुक्रवार को विवाहिता की फंदे से लटकती लाश मिली। सूचना पर आईं चाची, भतीजी का शव देखते ही सदमे से बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बेलघाट क्षेत्र के भरसी गांव स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में शुक्रवार को विवाहिता की फंदे से लटकती लाश मिली। सूचना पर आईं चाची, भतीजी का शव देखते ही सदमे से बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुराल वाले अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए। उधर, आरोप है कि विवाहिता की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बेलघाट के मडहा गांव निवासी रामधनी की बेटी लालती (22) की शादी बीते मई में भरसी गांव के विनोद के साथ हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार को शाम में छह बजे के करीब पड़ोसियों ने फंदे से लटकती लाश देखकर मायके वालों को सूचना दी। इसके बाद लालती के भाई उमेश के साथ चाची संवारी देवी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज आएंगे सहजनवां, महारैली को करेंगे संबोधित
भतीजी का शव देखते ही संवारी देवी सदमे से बेहोश हो गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। गांव में मायके पक्ष के लोगों को जुटता देख ससुराल वाले शव छोड़कर फरार हो गए थे। दो मौत के बाद आसपास के थानों की फोर्स को भी बुला ली गई और समझाकर मामले को शांत करा दिया गया।
एसओ अवधेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसओ अवधेश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।