{"_id":"6545577882301aa2640fe598","slug":"friends-raped-real-sisters-and-told-them-to-get-married-otherwise-they-will-ruin-them-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-357490-2023-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सगी बहनों से दुष्कर्म कर दोस्तों ने कहा, शादी कर लो...नहीं तो बर्बाद कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सगी बहनों से दुष्कर्म कर दोस्तों ने कहा, शादी कर लो...नहीं तो बर्बाद कर देंगे
Sat, 04 Nov 2023 11:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:30 AM IST
सार
सगी बहनों की पहले पड़ोस के गांव के युवकों से दोस्ती थी, लेकिन इस समय अनबन हो गई है। 26 अक्तूबर को 15 वर्षीय किशोरी, 17 वर्षीय बहन के साथ शाम को घर से निकली थी। आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में आरोपियों ने बहनों को पकड़ लिया और फिर एक बागीचे में ले जाकर दुष्कर्म किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में सगी बहनों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 26 अक्तूबर की शाम में दोनों बहनों को दोस्तों ने बागीचे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और फिर कहा कि शादी कर लो, नहीं तो बर्बाद कर देंगे। हालांकि, घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच समझौते की कोशिश भी हुई।
विज्ञापन
चौकी पुलिस भी समझौता कराने में जुटी रही, लेकिन शुक्रवार को पीड़िता के परिजन थाने पहुंच गए और फिर दुष्कर्म, पॉक्सो व धमकी देने की धाराओं में आरोपी दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी गोविंद और कमलेश घर से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, सदमे से चाची की मौत
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सगी बहनों की पहले पड़ोस के गांव के युवकों से दोस्ती थी, लेकिन इस समय अनबन हो गई है। 26 अक्तूबर को 15 वर्षीय किशोरी, 17 वर्षीय बहन के साथ शाम को घर से निकली थी। आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में आरोपियों ने बहनों को पकड़ लिया और फिर एक बागीचे में ले जाकर दुष्कर्म किए। सुनसान होने की वजह से कोई मदद को नहीं आ पाया, लेकिन उसी दौरान किशोरी के मामा उधर से गुजर रहे थे, शोर सुनकर वह बागीचे में गए तो आरोपी युवक फरार हो गए थे।
इसे भी पढ़ें: पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज आएंगे सहजनवां, महारैली को करेंगे संबोधित
इसके बाद दोनों बहनों ने मामा को खुद के साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसी दिन से दोनों परिवारों के बीच समझौते की कोशिश चलती रही। बलुआ चौकी पर भी मामला गया, लेकिन बात नहीं बनी। समझौते का प्रयास सफल न होने पर शुक्रवार को किशोरी के घरवाले कैंपियरगंज थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने गोविंद और कमलेश पर केस दर्ज कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज आएंगे सहजनवां, महारैली को करेंगे संबोधित
इसके बाद दोनों बहनों ने मामा को खुद के साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसी दिन से दोनों परिवारों के बीच समझौते की कोशिश चलती रही। बलुआ चौकी पर भी मामला गया, लेकिन बात नहीं बनी। समझौते का प्रयास सफल न होने पर शुक्रवार को किशोरी के घरवाले कैंपियरगंज थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने गोविंद और कमलेश पर केस दर्ज कर लिया है।