फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Admissions are to be taken for around 12,000 seats in 80 courses this session.

गोरखपुर विश्वविद्यालय : यूजी और पीजी में प्रवेश के लिए कल आवेदन का अंतिम मौका

Wed, 03 Jun 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Admissions are to be taken for around 12,000 seats in 80 courses this session.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में स्नातक, परास्नातक और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि चार जून निर्धारित है। इस तरह आवेदन के लिए अब दो दिन का समय शेष रह गया है। अब तक 26 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि 25 अप्रैल को प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस बार करीब 80 पाठ्यक्रमों की लगभग 12 हजार सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। यूजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए मंगलवार को दोपहर तक 19,400 व पीजी के लिए 6600 से अधिक आवेदन पूर्ण हो चुके थे।
विज्ञापन


इस बार भी बीए ऑनर्स के लिए सर्वाधिक आवेदन आए हैं। इसके बाद एलएलबी, बीएससी (बायोलॉजी), बीए एलएलबी, बीकॉम, बीएससी (गणित), बीएसससी (कृषि), बीबीए, बीटेक और बीसीए सर्वाधिक आवेदन वाले विषय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे हफ्ते से प्रवेश परीक्षा कराने की योजना
डीडीयू प्रशासन की योजना है कि जून के तीसरे सप्ताह की शुरुआत में अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर दिए जाएं। तीसरे हफ्ते से ही प्रवेश परीक्षा भी शुरू कराने की योजना है। इस दिशा में डीडीयू प्रशासन तैयारियां कर रहा है।

तीन नए कोर्स के लिए पांच से आवेदन प्रक्रिया

विद्या परिषद ने तीन और नए पाठ्यक्रमों के संचालन को मंजूरी दे दी है। इन विषयों क्रमश: पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान में पीजी डिप्लोमा, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस और एमएससी फॉरेंसिक साइंस में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पांच जून से शुरू करने की योजना है।


बोलीं कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि जून के तीसरे हफ्ते से प्रवेश परीक्षाएं कराने की योजना है। कोशिश है कि जुलाई के शुरुआत में ही काउंसिलिंग शुरू हो जाए ताकि समय से कक्षाएं शुरू हो सकें। तीन नए कोर्स के लिए अलग से आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed