फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Administration strict on accidents caused by dumpers, strict instructions given for safety

Gorakhpur News: हाईवे पर बंद होंगे अवैध कट, लाइट और सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे- प्रशासन ने की सख्ती

Sat, 21 Mar 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 02:51 AM IST
सार

अधिकारियों ने दो दिन पूर्व खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर में हुई एक अन्य दुर्घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क पर अवैध रूप से बनाए गए कट और डिवाइडर को तत्काल ठीक कराया जाए।
साथ ही सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

विज्ञापन
Administration strict on accidents caused by dumpers, strict instructions given for safety
रोड कट( सांकेतिक)

विस्तार

डंपर से हो रहीं लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को कमिश्नर ने हाईवे पर अवैध कट को बंद कर डिवाइडर को दुरस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वहां पथ प्रकाश की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे भी लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जंगल कौड़िया-कालेसर मार्ग पर जमुआड़ गांव के पास डंपर की चपेट में आने से शिक्षक आशुतोष कुमार गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शुक्रवार को कमिश्नर अनिल ढींगरा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीआईजी एस चनप्पा, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, संभागीय परिवहन अधिकारी संजय झा सहित कई प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने दो दिन पूर्व खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर में हुई एक अन्य दुर्घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क पर अवैध रूप से बनाए गए कट और डिवाइडर को तत्काल ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

साथ ही सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। सड़क पर पड़ी बजरी और मिट्टी को जल्द हटाने के भी निर्देश दिए गए, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए डीएम को खनन, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर रात में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

परिवहन विभाग को बिना नंबर प्लेट वाले डंपरों को जब्त करने और चालकों के लाइसेंस व आयु की जांच करने को कहा गया। इसके अलावा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, संवेदनशील स्थानों पर ब्लिंकिंग लाइट लगाने और रात में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed