फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aditya won mixed doubles in badminton, runner up in doubles

Gorakhpur News: बैडमिंटन में आदित्या ने जीता मिश्रित युगल, डबल्स में उपविजेता

Thu, 27 Jun 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 27 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Aditya won mixed doubles in badminton, runner up in doubles
प्रयागराज में 22 से 24 जून तक आयोजित प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी 14 वर्षीय आदित्या यादव ने यूपी स्टेट अंडर-19 प्रतियोगिता में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। मिक्स डबल्स में विजेता बनने का गौरव हासिल किया तो महिला डबल्स में उपविजेता रहीं।

प्रयागराज में 22-24 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में मूकबधिर खिलाड़ी आदित्या ने मिक्स डबल्स में मेरठ के उज्ज्वल तोमर के साथ जोड़ी बनाई थी। प्रतियोगिता में दोनों की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। पूरी प्रतियोगिता में इन दोनों खिलाड़ियों ने सिर्फ एक ही सेट गंवाया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में आदित्या और उज्ज्वल की जोड़ी ने लखनऊ के शिवम वर्मा और सुजाता सिंह की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-14, 21-16 के अंतर से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जोड़ी की यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि पिछले महीने ही गाजियाबाद में आयोजित अंडर-19 स्टेट चैंपियनशिप के फाइनल में इसी जोड़ी से हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला डबल्स में आदित्या यादव और उनकी जोड़ीदार नोएडा की श्रुति चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल में आगरा की रिद्धिमा सिंह और दिव्यांशी गौतम की जोड़ी से नजदीकी मुकाबले में 21-18, 21-18 से हार का सामना करना पड़ा।


आदित्या की इस सफलता पर एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, बैडमिंटन सचिव राजित श्रीवास्तव, मंकेश्वर नाथ पांडेय, आरएसओ आले हैदर, एसके गुप्ता, संजीत प्रधान, रेमी चन्द्रा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed