{"_id":"613cc01f8ebc3e21370749ce","slug":"acid-scorched-mother-daughter-condition-stable-treatment-going-on-in-burn-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तेजाब से झुलसी मां-बेटी की हालत स्थिर, बर्न वार्ड में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तेजाब से झुलसी मां-बेटी की हालत स्थिर, बर्न वार्ड में चल रहा इलाज
Sat, 11 Sep 2021 08:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Sep 2021 08:11 PM IST
सार
गंभीर रूप से झुलसी गीता और अर्पिता को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि दोनों 50 प्रतिशत से अधिक जली हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कैंट थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट इलाके में तेजाब फेंकने से झुलसी मां-बेटी का जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। मां-बेटी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं पत्नी व दो बेटियों पर तेजाब फेंककर भागने वाले आरोपी अजय साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कूड़ाघाट निवासी अजय साहनी सिलाई का काम करता है। शुक्रवार की सुबह अजय का पत्नी गीता (45) से विवाद हो गया। अजय घर से बाहर निकल गया लेकिन थोड़ी देर बाद लौटा तो उसके हाथ में तेजाब की बोतल थी। गीता कुछ समझ पाती, तब तक अजय ने उस पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
चीखने की आवाज सुनकर बेटी अर्पिता वहां पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी तेजाब फेंक दिया। बीच बचाव करने गई छोटी बेटी आराध्या पर भी तेजाब की कुछ बूंदें पड़ी और वह भी झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी गीता और अर्पिता को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि दोनों 50 प्रतिशत से अधिक जली हैं। शनिवार को इलाज के दौरान दोनों की हालत स्थिर बताई गई।
विज्ञापन
एसओ कैंट सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपित अजय साहनी निवासी पीपलडाढ़ा घटही माता मंदिर कूड़ाघाट के खिलाफ धारा 326 ए (एसिड अटैक से संबंधित धारा) व हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में आरोपित अजय साहनी को कैंट पुलिस ने शुक्रवार को ही हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने पत्नी व बेटी को जान से मारने की नियत से तेजाब फेंका था। अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त तेजाब की बोतल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।