फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused who absconded with diamonds from Mumbai was arrested by the police from Gorakhpur after seven years

Gorakhpur: मुंबई से हीरे लेकर फरार आरोपी सात साल बाद गोरखपुर से पकड़ा गया, 26.91 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

Sun, 14 Apr 2024 11:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 14 Apr 2024 11:11 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मुंबई से भागने के बाद भोला प्रसाद राजघाट के घंटाघर इलाके में किराये के घर में रह रहा था। यहां उसके साथ पत्नी और एक बेटा मनीष रहता है। कोरोना काल में इसके एक बेटे की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Accused who absconded with diamonds from Mumbai was arrested by the police from Gorakhpur after seven years
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई से हीरे लेकर फरार वांछित आरोपी सात साल बाद राजघाट थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। राजघाट पुलिस, साइबर थाना और सर्विलांस टीम की मदद से मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गीता प्रेस स्थित एक दुकान से आरोपी भोला प्रसाद (60) को गिरफ्तार किया और विमान से शुक्रवार को मुंबई लेकर चली गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वर्ष 2017 में हीरा व्यापारी को धोखा देने के आरोप में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स थाने में भोला प्रसाद पर धोखाड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। भोला प्रसाद ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के ही एक हीरा व्यापारी से 26.91 लाख रुपये के हीरे लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


वर्ष 2003 से ही मुंबई रह रहा था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी भोला प्रसाद वर्ष 2003 से ही मुंबई में रह रहा है। यहां पर वह एक किराये की दुकान लेकर उसमें हीरे का ही छोटा मोटा व्यापार करता था। इसलिए हीरा व्यापारियों को उसपर विश्वास था और उसे 26.91 लाख के हीरे उधार में मिल गए। जिसके बाद भोला प्रसाद की नियत खराब हुई और वह फरार होकर गोरखपुर बस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटाघर में बनाया था ठिकाना
पुलिस ने बताया कि मुंबई से भागने के बाद भोला प्रसाद राजघाट के घंटाघर इलाके में किराये के घर में रह रहा था। यहां उसके साथ पत्नी और एक बेटा मनीष रहता है। कोरोना काल में इसके एक बेटे की मौत हो गई थी। रेतीचौक पर स्थित महालक्ष्मी टेक्सटाइल्स ट्रेडर्स दुकान पर वह गोरखपुर आने के बाद से ही काम कर रहा था। जबकिउसका बेटा मनीष भी एक दुकान पर हेल्पर का काम करता है। पुलिस ने भोला प्रसाद को शुक्रवार को दुकान से ही गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने लगा दिया था एफआर
बीकेसी पुलिस ने इस केस में कई साल पहले ही फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगा दिया था। वादी द्वारा कोर्ट से दोबारा जांच का आदेश कराया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो भोला प्रसाद की लोकेशन गोरखपुर मिली। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गोरखपुर पुलिस से मदद मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed