{"_id":"6a175c0e5c478a28a20004ed","slug":"accused-of-taking-money-in-the-name-of-building-a-line-investigation-was-going-on-after-giving-notice-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1335486-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल हुआ था वीडियो: उपकेंद्र में पेड़ से बंधी मिली थी जेई की बाइक, मांगे थे कनेक्शन के 50 हजार रुपये- निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल हुआ था वीडियो: उपकेंद्र में पेड़ से बंधी मिली थी जेई की बाइक, मांगे थे कनेक्शन के 50 हजार रुपये- निलंबित
Thu, 28 May 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 28 May 2026 02:33 AM IST
सार
अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय दीपक कुमार ने जेई को नोटिस देने के बाद इस पर जांच बैठाई थी। जांच रिपोर्ट के पूरा होने के बाद अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय दीपक कुमार ने बुधवार को पाली उपकेंद्र के जेई सुशील कुमार को निलंबित कर आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच खंभे की बिजली लाइन बनाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने के आरोप में पाली उपकेंद्र के जेई सुशील कुमार गुप्ता को बुधवार देर शाम निलंबित कर दिया गया। उन्हें परीक्षण खंड द्वितीय से संबद्ध कर दिया गया। यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय दीपक कुमार ने की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जेई ने ईंट भट्ठा के लिए पांच खंभे की बिजली लाइन बनाने के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिए। 12 मई को पाली उपकेंद्र परिसर में जेई की बाइक पेड़ से बांधने का वीडियो प्रसारित हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय दीपक कुमार ने जेई को नोटिस देने के बाद इस पर जांच बैठाई थी। जांच रिपोर्ट के पूरा होने के बाद अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय दीपक कुमार ने बुधवार को पाली उपकेंद्र के जेई सुशील कुमार को निलंबित कर आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
सहजनवा खंड के पाली उपकेंद्र के जेई सुशील कुमार पर आरोप है कि ईंट भट्ठा के लिए पांच खंभे की बिजली लाइन बनाने के लिए 50 हजार रुपये ले लिए। खंभा लगाने की जगह बांस-बल्ली पर कनेक्शन दे दिया तो उपभोक्ता ने रुपये वापस मांगे थे।
जेई ने रुपये वापस नहीं दिए तो उन्होंने शिकायत अधिशासी अभियंता आरके सिंह से की। उन्होंने गोल-मोल जवाब दिया तो उपभोक्ता ने पाली उपकेंद्र परिसर में खड़ी जेई की बाइक पेड़ के सहारे जंजीर से बांधी। आरोप है कि इसके बाद जेई ने एक्सईएन के निर्देश पर रुपये वापस कर दिए गए। इसको लेकर नोटिस जेई को दिया गया था।