{"_id":"6971216b37ee53d7470d28e4","slug":"accused-arrested-for-fraud-of-rs-29-lakh-in-the-name-of-providing-job-and-railway-contract-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1204824-2026-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 'सरकारी नौकरी और रेलवे का ठेका दिला दूंगा'...झांसा देकर 29 लाख रुपये ठगे- आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 'सरकारी नौकरी और रेलवे का ठेका दिला दूंगा'...झांसा देकर 29 लाख रुपये ठगे- आरोपी गिरफ्तार
Thu, 22 Jan 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:26 AM IST
सार
खोराबार, मीरजापुर निवासी दीनानाथ यादव ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में उनकी जान-पहचान संजीव कुमार से हुई। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी और रेलवे में ठेका दिलाने का झांसा दिया। शिक्षा विभाग की नौकरी के लिए 14 लाख रुपये वसूले गए।
प्रशिक्षण के नाम पर उन्हें गोरखपुर से मथुरा और आगरा भेजा गया, लेकिन वहां न तो कोई प्रशिक्षण हुआ और न ही कोई नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिक्षा विभाग में नौकरी और रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर 29 लाख रुपये की ठगी के आरोपी संजीव कुमार को खोराबार पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने लोगों से रुपये वसूलने के बाद ट्रेनिंग के नाम पर आगरा और मथुरा भी भेजा था, लेकिन वहां कोई प्रशिक्षण नहीं हुआ।
इतना ही नहीं, उसने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर भी लोगों को झांसा दिया। पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी बेलीपारके के चेरिया गांव का निवासी है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, उसने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर भी लोगों को झांसा दिया। पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी बेलीपारके के चेरिया गांव का निवासी है।
विज्ञापन
खोराबार, मीरजापुर निवासी दीनानाथ यादव ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में उनकी जान-पहचान संजीव कुमार से हुई। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने उन्हें उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी और रेलवे में ठेका दिलाने का झांसा दिया। शिक्षा विभाग की नौकरी के लिए 14 लाख रुपये वसूले गए।
प्रशिक्षण के नाम पर उन्हें गोरखपुर से मथुरा और आगरा भेजा गया, लेकिन वहां न तो कोई प्रशिक्षण हुआ और न ही कोई नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान उनकी मुलाकात राजू सिंह (मथुरा) और संजय सिंह (आगरा) से कराई गई। इसके बाद जॉइनिंग लेटर और गोरखपुर ट्रांसफर के नाम पर लगातार धनराशि की मांग की गई।

इसके अलावा, कोलकाता निवासी रौनक से रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये लिए गए। ठेका फाइनल करने के लिए 80,000 रुपये अतिरिक्त मांगे गए और विश्वास में लेने के लिए 25 करोड़ रुपये का फर्जी चेक दिखाया गया। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला और उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।
खोराबार थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
खोराबार थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।