फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accident on Barhalganj-Gola road, police seized two tractor-trolleys

Gorakhpur News: अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को कुचला, हालत गंभीर

Wed, 13 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 13 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accident on Barhalganj-Gola road, police seized two tractor-trolleys
बड़हलगंज (गोरखपुर)। कस्बे में बड़हलगंज-गोला मार्ग स्थित संगम टॉकीज के सामने मंगलवार सुबह अवैध मिट्टी खनन में लगी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टाड़ा गांव निवासी इंद्रपाल मौर्य अपनी पत्नी सीमा देवी (50) के साथ गैस सिलिंडर लेने बड़हलगंज आए थे। गैस एजेंसी से सिलिंडर मिलने के बाद उनका बेटा लेकर घर चला गया, जबकि दंपती पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान संगम टॉकीज के पास दियारा क्षेत्र से मिट्टी लेकर आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सीमा देवी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन फिलहाल उनका इलाज कस्बे के एक निजी अस्पताल में करा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय वाहन काफी तेज गति में था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बड़हलगंज के दियारा इलाके में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार जारी है। भोर होते ही कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मुख्य मार्गों पर तेज रफ्तार से दौड़ती हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed