फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A woman was defrauded of Rs 8.80 lakh on the pretext of being sold land.

Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर महिला से 8.80 लाख रुपये की ठगी

Thu, 25 Dec 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A woman was defrauded of Rs 8.80 lakh on the pretext of being sold land.
- शाहपुर की रहने वाली पीड़िता ने पिपराइच थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन


- जालसाज ने जंगल धूषण में भूमि का 13 लाख रुपये में किया था सौदा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपराइच। भूमि दिलाने के नाम पर शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार निवासी इसरत जहां से 8.80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम कॉलोनी निवासी सत्येंद्र पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इसरत जहां ने बताया कि उन्हें और कुशीनगर निवासी उनकी बहन गौसिया खातून को शहर में जमीन खरीदकर मकान बनवाना था। इसी सिलसिले में उनके भाई हबीब रब्बानी के माध्यम से सत्येंद्र पांडेय से संपर्क हुआ। आरोप है कि सत्येंद्र ने जंगल धूषण टोला शाहपुर में 1800 वर्ग फीट भूमि दिखाकर 13 लाख रुपये में सौदा तय कराया। पीड़िता के अनुसार, भूमि पसंद आने के बाद आरोपी पर विश्वास कर अलग-अलग तिथियों में नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिये रुपये दिए गए।
विज्ञापन

बहन गौसिया खातून ने आरटीजीएस के माध्यम से पांच लाख रुपये सत्येंद्र पांडेय के खाते में भेजे। इस तरह कुल 8.80 लाख रुपये आरोपी को दे दिए गए। शेष राशि बैनामा के समय देने की बात तय हुई थी। तय समय बीत जाने के बावजूद आरोपी ने न तो जमीन का बैनामा कराया और न ही स्पष्ट जवाब दिया। जब पीड़ित पक्ष ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराई तो वे फर्जी पाए गए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने 5.50 लाख रुपये का चेक दिया, जिसे बैंक में जमा करने पर वह बाउंस हो गया। पीड़िता का आरोप है कि अब जब वे पैसे वापस मांगती हैं, तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे वह और उनका परिवार डरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पिपराइच थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर धोखाधड़ी समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed