{"_id":"6a0ccef2a86843edb6080285","slug":"a-special-atmosphere-of-faith-and-devotion-was-seen-in-the-city-on-the-big-tuesday-of-jyeshtha-month-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1326189-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर मंदिरों में उमड़ी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर मंदिरों में उमड़ी आस्था
Wed, 20 May 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 20 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। जगह-जगह आयोजित भंडारों में प्रसाद वितरण किया गया।
बेतियाहाता हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, तारामंडल बालाजी मंदिर व गोरखनाथ मंदिर स्थित हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजते रहे। शहर के विभिन्न इलाकों में बजरंगबली के भजनों के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सिविल लाइंस स्थित प्रत्यक्ष कर भवन के सामने आयकर परिवार की ओर से विशेष भंडारे का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से पंत पार्क के सामने भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन व महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. दिव्या रानी सिंह आदि ने प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
बेतियाहाता हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड
बेतियाहाता हनुमान मंदिर में पुरुषोत्तम मास के मंगलवार के दिन सुबह बजरंगबली का विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर महंत राम नारायण त्रिपाठी की ओर से पुरुषोत्तम मास व हनुमान के भक्ति चरित्र पर प्रकाश डाला गया। शाम को सुंदरकांड का पाठ किया गया। भजन कीर्तन एवं प्रसाद वितरण आदि हुए। इस अवसर पर आचार्य वेंकटेश त्रिपाठी, पंडित सत्यनारायण, बालकृष्ण, गोविंद कृष्ण, हेमाक्षी, अमित त्रिपाठी, संजीव पांडेय, यश, प्रत्यूष, आस्था आदि मौजूद रहीं।