{"_id":"6204ca5ac52f997233507ed0","slug":"a-pair-of-hippopotamuses-mixed-in-gorakhpur-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्राणि उद्यान में दरियाई घोड़े के जोड़े को मिलाया गया, अब बढ़ेगा कुनबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्राणि उद्यान में दरियाई घोड़े के जोड़े को मिलाया गया, अब बढ़ेगा कुनबा
Thu, 10 Feb 2022 01:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:48 PM IST
सार
वैलेंटाइन वीक: वन्य जीवों के बढ़ने से दूसरे चिड़ियाघर से किए जा सकेंगे आदान- प्रदान।
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्राणि उद्यान में वन्य जीवों का कुनबा बढ़ेगा। दरियाई घोड़े के जोड़े (नर-मादा) को मिलाया गया है। वैलेंटाइन वीक के रोज-डे पर, इन्हें मिलवाने के बाद प्रपोज-डे पर, दोनों को साथ रहने के लिए छोड़ दिया गया है। वन्य जीव बढ़ने से प्राणि उद्यान, दूसरे चिड़ियाघरों से वन्य जीव आदान-प्रदान कर सकेंगे। अभी कई चिड़ियाघरों से अनुकंपा या विशेष अनुरोध पर वन्य जीव मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
चिड़ियाघर में इन दिनों प्रबंधन वन्य जीवों के प्रजनन को बढ़ाने में जुट गया है। लगभग सात महीने से अधिक समय इसके खुलने का हो गया है, इस वजह से अब वन्य जीव यहां के वातावरण में ढल गए हैं। ऐसे में प्रबंधन ने उनके प्रजनन प्रक्रिया( ब्रीडिंग) को शुरू करवा दिया है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक कई छोटे वन्य जीवों का प्रजनन हो चुका है। लेकिन, बड़े वन्य जीवों का प्रजनन शेष है।
विज्ञापन
सफेद हिरण खूब रहा चर्चा में
प्राणि उद्यान में कुछ दिनों पहले काले हिरण ने सफेद बच्चे को जन्म दिया था। प्रबंधन खुद ताजुज्ब में था कि आखिर काले हिरण का सफेद बच्चा कैसे हो सकता है? हालांकि, अब वह अपने परिवार के साथ खेलता है, बाड़े के बाहर धूप सेंकता है। एकदम स्वस्थ है।
विज्ञापन