फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A match of the Junior Under-14 cricket series played at the Sahara Cricket Ground.

Gorakhpur News: सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए क्लब को 15 रन से हराया

Sat, 27 Jun 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A match of the Junior Under-14 cricket series played at the Sahara Cricket Ground.
सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया जूनियर अंडर-14 क्रिकेट सीरीज का मैच
विज्ञापन


गोरखपुर। सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित जूनियर अंडर-14 क्रिकेट सीरीज के मुकाबले में सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने डीसीए क्लब को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। कप्तान नवीन गौड़ की 88 रन की जिम्मेदार पारी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से टीम ने मैच अपने नाम किया।

डीसीए क्लब के कप्तान रौनक सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 171 रन बनाए। कप्तान नवीन गौड़ ने 106 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 88 रन की शानदार पारी खेली। प्रत्यूष यादव ने 35 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 30, जबकि माही गुप्ता ने 15 रन का योगदान दिया। डीसीए क्लब की ओर से अखंड प्रताप पांडेय ने पांच ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिए। रौनक सिंह और अरबाब जमाल ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसीए क्लब की टीम 35 ओवर में 156 रन पर सिमट गई। उत्कर्ष त्रिपाठी ने 28 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 36 रन बनाए। अरबाब जमाल ने 32 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 30, रौनक सिंह ने 35 गेंदों पर 23 और सन्नी साहनी ने 10 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की ओर से शिवांग प्रताप सिंह ने पांच ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट झटके। शिवांस प्रताप सिंह और सिद्धांत सिंह ने दो-दो विकेट लिए। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी के विकेटकीपर-बल्लेबाज नवीन गौड़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार क्रिकेट कोच दुर्गेश चौधरी ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed