फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A crocodile hiding in the pond of Campierganj in Gorakhpur was found on Sunday. Forest department team caught.

दहशत हुई खत्म: यूपी के इस जिले में एक सप्ताह से सहमें हुए थे लोग, जानिए- क्यों; दिन-रात एक कर फंसाया जाल में

Sun, 06 Oct 2024 05:55 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 06 Oct 2024 05:55 PM IST
सार

गांव के पोखरे में करीब एक सप्ताह से मगरमच्छ दिखा था। ग्रामीणों ने पोखरे में मगरमच्छ होने की सूचना रविवार को वन विभाग को दी। रविवार दोपहर कैम्पियरगंज से पहुंची वन निगम की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्क के बाद पोखरे के तट पर छिपा मगरमच्छ दिख गया।

विज्ञापन
A crocodile hiding in the pond of Campierganj in Gorakhpur was found on Sunday. Forest department team caught.
पकड़ा गया मगरमच्छ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर के कैंपियरगंज में पिछले एक सप्ताह से मगरमच्छ की दहशत रविवार को खत्म हो गई। वन विभाग की टीम ने गांव के पोखरे से रेस्क्यू कर मगरमच्छ का पकड़ा और राप्ती नदी में ले जाकर छोड़ दिया।

विज्ञापन



पिछले एक सप्ताह से ग्रामीण खासे दहशत में थे और दिन-रात जागकर पहरेदारी करते हुए मगरमच्छ की निगरानी कर रहे थे। जाल में फंसाने के बाद रविवार को ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।

विज्ञापन

A crocodile hiding in the pond of Campierganj in Gorakhpur was found on Sunday. Forest department team caught.
पोखरे के बाहर जाल में फंसा मगरमच्छ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जानकारी के अनुसार, गांव के पोखरे में करीब एक सप्ताह से मगरमच्छ दिखा था। ग्रामीणों ने पोखरे में मगरमच्छ होने की सूचना रविवार को वन विभाग को दी। रविवार दोपहर कैम्पियरगंज से पहुंची वन निगम की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्क के बाद पोखरे के तट पर छिपा मगरमच्छ दिख गया। टीम ने जाल फेंककर इसे नियंत्रित किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी समर सिंह  ने बताया मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ्य है। ग्रामीणों को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। मगरमच्छ को करमौनी क्षेत्र के राप्ती नदी  में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed