{"_id":"614b3d9e8ebc3ede4d79bce5","slug":"60-thousand-lost-in-the-greed-of-getting-electricity-bill-waived","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजली का बिल माफ कराने के लालच में गंवाए 60 हजार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजली का बिल माफ कराने के लालच में गंवाए 60 हजार, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 22 Sep 2021 07:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Sep 2021 07:58 PM IST
सार
पीड़ित ने एसडीएम के समक्ष पेश होकर लाइनमैन पर आरोप लगाए। विश्वास का आपराधिक हनन की धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में 1.21 लाख के बिजली के बिल को खत्म कराने के झांसे में आकर गुलरिहा इलाके के जैनपुर गांव के ठाकुर नगर निवासी दिग्विजय ने 60 हजार रुपये गंवा दिए। आरोप है कि बिल खत्म कराने के लिए उन्होंने लाइनमैन को 60 हजार रुपये सौंप दिए। बिल तो खत्म नहीं हुआ, आरसी जरूर कट गई।
विज्ञापन
रुपये गंवाने और आरसी कटने से परेशान दिग्विजय एसडीएम से फरियाद लगाई। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित लाइनमैन सुजीत के खिलाफ विश्वास का आपराधिक हनन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दिग्विजय का 1,21,813 रुपये का बिल आया था। उन्होंने बकाए के संबंध में पड़ोसी गांव के लाइनमैन सुजीत से बातचीत की। आरोप है कि सुजीत ने 60 हजार रुपयों में मामले को रफादफा कराने का आश्वासन दिया। इधर, बकाएदारी होने पर आरसी कट गई।
विज्ञापन
इसके बाद सुजीत से संपर्क करने पर उसने फिर से आश्वासन दिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रुपये वापस नहीं मिलने पर दिग्विजय ने एसडीएम से संपर्क कर प्रार्थना पत्र दिया। एसडीएम के आदेश गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में आरोपित लाइनमैन सुजीत का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।