{"_id":"60f057588ebc3ecd026ea013","slug":"59-thousand-rupees-missing-from-bank-account-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: खाते से 59 हजार रुपये गायब, बैंक ने पल्ला झाड़ा, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: खाते से 59 हजार रुपये गायब, बैंक ने पल्ला झाड़ा, जांच शुरू
Thu, 15 Jul 2021 09:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Jul 2021 09:12 PM IST
सार
पीड़िता ने मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में की शिकायत, जांच शुरू
विज्ञापन
बैंक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में तिवारीपुर इलाके के नरसिंहपुर निवासी विमला देवी वर्मा ने उनके बैंक खाते से 59 हजार रुपये गायब होने की शिकायत की है। आरोप है कि आखिरी बार जब उन्होंने बैंक से रुपये निकाले थे तब उनके खाते में 59 हजार रुपये बचे हुए थे। बाद में पता चला कि उनके खाते से सारे रुपये निकाल लिए गए हैं। बैंक से कोई मदद न मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में शिकायत की है। तिवारीपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विमला के मुताबिक, एसबीआई की सूरजकुंड शाखा में उनका बचत खाता है। 15 अक्तूबर 2020 को उन्होंने खाते से 15 हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद खाते में 59 हजार 140 रुपये बचे थे। फिर बैंक ने उन्हें रजिस्टर्ड डाक से क्रेडिट कार्ड भेजा।
जरूरत न होने पर उन्होंने अगले ही दिन कार्ड को बैंक के रवि नाम के कर्मचारी को लौटा दिया था। 11 मई 2021 को जब वह बैंक में गईं और बैलेंस चेक कराया तो पता चला कि उनके खाते में रुपये ही नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरे खाते से रुपये निकाले गए हैं। बैंक भी कोई सहयोग नहीं कर रहा है। इस संबंध में एसबीआई के कार्ड प्रबंधन की ओर से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि इस मामले पर उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। जल्द ही इस संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी मिल जाएगी।