{"_id":"6023544d8ebc3e4b68212a86","slug":"5125-workers-will-have-corona-vaccine-at-41-booths-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 41 बूथों पर 5125 कर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका, फ्रंट लाइन वर्करों को लगेगी को-वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 41 बूथों पर 5125 कर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका, फ्रंट लाइन वर्करों को लगेगी को-वैक्सीन
Wed, 10 Feb 2021 09:04 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू होगा। 41 बूथों पर 5125 कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को भारत बायोटेक की को-वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
जिले में पांच जनवरी को दूसरे चरण का प्रथम टीकाकरण सांकेतिक रूप से आयोजित किया गया था। केवल 150 कर्मियों को टीका लगा। 11 व 12 फरवरी को टीकाकरण का सघन अभियान चलाया जाएगा। दोनों दिन कुल मिलाकर 10250 कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 12 घंटे पूर्व सभी के पास मैसेज भेज दिए जाएंगे। उन्हें संबंधित बूथ पर समय से पहुंचना होगा।
विज्ञापन
फ्रंट लाइन वर्करों को लगेगी को-वैक्सीन
फ्रंट लाइन वर्करों को को-वैक्सीन लगाई जाएगी। भारत बायोटेक की यह वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में जिले में आ चुकी है। हर बूथ पर वैक्सीनेटर भी तैनात किए जा चुके हैं। निगरानी के लिए 10 नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एंबुलेंस कर्मियों को भी सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
15 फरवरी को लगेगी प्रथम चरण के कर्मियों को दूसरी डोज
प्रथम चरण के पहले दिन 16 जनवरी को जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन लगवाई है। उन्हें 15 फरवरी को दूसरी डोज दी जाएगी। उनकी सूची अलग से बनाई जा रही है। ऐसे लोगों की संख्या 310 है। इन्हें तीन बूथों पर बुलाया जाएगा।
15 को आयोजित होगा मापअप राउंड
प्रथम चरण में जिन स्वास्थ्य कर्मियों को टीका नहीं लग पाया है। उनके लिए 15 फरवरी को मापअप राउंड आयोजित किया जाएगा। इस दिन सभी लगभग सात हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाने की तैयारी चल रही है। इनके लिए कुल 41 बूथ बनाए गए हैं। टीका इस सप्ताह 11 व 12 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वैक्सीनेटरों को बूथ आवंटित कर दिया गया है।