{"_id":"6473b2e89ae9d08e1209a9c9","slug":"35-doctors-withdraw-their-names-40-hospitals-will-become-illegal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-185430-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 35 डॉक्टरों ने नाम लिए वापस, अवैध हो जाएंगे 40 अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 35 डॉक्टरों ने नाम लिए वापस, अवैध हो जाएंगे 40 अस्पताल
Mon, 29 May 2023 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 10:22 AM IST
सार
अस्पताल रजिस्ट्रेशन नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने कहा कि 35 डॉक्टरों ने 40 अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन से अपने नाम वापस ले लिए हैं। ये अस्पताल अब अवैध हो जाएंगे। इन्हें नोटिस भेजकर साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत होने को कहा गया है। इस दौरान करीब पांच अस्पताल ऑनलाइन आवेदन किए हुए हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के 40 निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस के लिए अपने नाम की सहमति देने वाले 35 डॉक्टरों ने सख्ती बढ़ते ही नाम वापस ले लिए हैं। इन डॉक्टरों ने बाकायदा शपथ पत्र भी दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस भेजकर पहले ही अस्पताल संचालकों से जवाब मांगा था, 31 मई तक अंतिम मौका है। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा अस्पताल से नाम वापस ले लेने के बाद इन अस्पतालों पर खतरा मंडराने लगा है। क्योंकि 31 मई के बाद ये सारे अस्पताल अवैध मान लिए जाएंगे।
सत्यम हॉस्पिटल में हुई गर्भवती की मौत के बाद एसएसपी ने सीएमओ को पत्र लिखकर अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि 153 डॉक्टरों के नाम 300 से अधिक अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन है। इस पर विभाग ने अस्पताल संचालकों को नोटिस भेजना शुरू किया, तो जिन डॉक्टरों ने दो से अधिक अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी डिग्री दी थी, उन्होंने उसे वापस ले लिया।
इसके बाद करीब 40 अस्पताल अवैध हो गए। इन अस्पतालों को विभाग ने दो बार नोटिस भेजकर आवश्यक प्रपत्रों के साथ प्रस्तुत होने के लिए बुलाया। साथ ही संबंधित डॉक्टर के शैक्षणिक प्रमाण पत्र की प्रति भी मांगी है। लेकिन अब तक किसी ने जवाब नहीं दिया गया है। इन्हें अंतिम मौका 31 मई तक दिया गया है। इसके बाद जवाब न देने पर इनके खिलाफ विभाग अगली कार्रवाई के लिए पत्र लिखेगा।
विज्ञापन
अस्पताल रजिस्ट्रेशन नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने कहा कि 35 डॉक्टरों ने 40 अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन से अपने नाम वापस ले लिए हैं। ये अस्पताल अब अवैध हो जाएंगे। इन्हें नोटिस भेजकर साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत होने को कहा गया है। इस दौरान करीब पांच अस्पताल ऑनलाइन आवेदन किए हुए हैं। उनके कागजात की जांच की जा रही है। इन्हें अंतिम मौका 31 मई तक दिया गया है।