फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   300 houses surrounded by flood water in Maheva, vegetable farming submerged

Gorakhpur News: महेवा में 300 घर बाढ़ के पानी से घिरे, सब्जियों की खेती डूबी

Sun, 14 Jul 2024 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
300 houses surrounded by flood water in Maheva, vegetable farming submerged
महेवा में 300 घर बाढ़ के पानी से घिरे, सब्जियों की खेती डूबी
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे राप्ती के जलस्तर से बढ़ी लोगों की मुश्किलें
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या अब बढ़कर 28 हो गई है। चार नए गांव शनिवार को बाढ़ से घिर गए। शहर से सटे महेवा में करीब 300 घर बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। यहां कई मकानों में बाढ का पानी घुस गया है। यहां के लोग दिन में ऊंची जगहों पर रह रहे हैं और रात में रखवाली करने के लिए घर की छतों पर सो रहे हैं।
महेवा में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। चकरा अव्वल में ही 50 से ज्यादा मकान-दुकानों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इस इलाके में बड़े पैमाने पर अमरूद के बगीचे हैं और लोग सब्जियों की खेती भी करते हैं। खेत और बगीचे डूबने की वजह से स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा गया है।
विज्ञापन

चकरा अव्वल गांव में विशाल किराने की छोटी से दुकान चलाते हैं। दुकान के चारों ओर पानी भर जाने के कारण उसे बंद कर दिया है। अब सड़क किनारे तख्त पर बैठकर कुछ सामान रखकर दुकान चला रहे हैं। वह बताते हैं कि लगातार तीसरे दिन क्षेत्र में बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। अभी तक यहां पर कोई जनप्रतिनिधि नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूब गए खेत और बगीचे


चकरा अव्वल के मुन्नु निषाद ने 40,000 हजार रुपये में एक बगीचा किराए पर लिया था। यहां उन्होंने सब्जियों की खेती भी की थी। अब बाढ़ के पानी में पूरा बगीचा घिर गया और चार फीट तक पानी लगा हुआ है। मुन्नु का कहना है कि यदि नदी का पानी जल्द नहीं हटा तो सारी लागत डूब जाएगी। मुन्नु की तरह दर्जनों लोग बाढ़ से आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। अनिल सोनकर, हरिशचंद्र पासवान और अभिषेक ने बताया कि उनके घरों में 4 फीट तक पानी लग गया है। अभी तक प्रशासन से हमें कोई राहत नहीं मिली है।

-
कोट


बाढ़ के कारण महेवा में करीब 300 घर डूब गए हैं, मेरा कार्यालय भी डूब गया है। प्रशासन ने मुझसे प्रभावित लोगों की सूची मांगी है। मैं सूची तैयार करके जल्दी ही प्रशासन को सौंप दूंगा।
पार्षद, छोटे लाल गुप्ता









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article