फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2 youths jumped into the Ushka Ghat in Gorakhpur to save a young man from drowning while bathing. Both died

Gorakhpur News: डूबते किशोर को बचाने कूदे, डूबने वाला बच निकला, बचाने गए दोनों डूबे -मौत

Wed, 21 May 2025 02:47 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 21 May 2025 02:47 PM IST
सार

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खुटभार गांव निवासी भोला पासवान के लड़के प्रियांशु पासवान और एक सहयोगी नदी में एक डूब रहे युवक को बचाने गए थे। डूबने वाला युवक पानी से बाहर निकल गया, जबकि इन दोनों की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
2 youths jumped into the Ushka Ghat in Gorakhpur to save a young man from drowning while bathing. Both died
मृतक के रोते बिलखते परिजन व मृतक प्रियांशु की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर चिल्लूपार के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खुटभार गांव निवासी भोला पासवान का लड़का प्रियांशु पासवान ( 15) राप्ती नदी में डूब गया है, इसके साथ देवरिया जिले के भिरवा गांव का भी एक लड़का डूब गया है। दोनों की मृत्यु भी हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों के अनुसार नरायनपुर गांव निवासी समर (12) पुत्र गिरीश हरिजन राप्ती नदी में डढि़या गांव के निकट नहा रहा था। वह गहराई में जाने के कारण डूबने लगा, जिसको देख भिरवा गांव निवासी सुजीत साहनी (17)  पुत्र राजेश बचाने को कूद पड़ा।
विज्ञापन


दोनों नदी में डूबने लगे। नदी के उस छोर पर गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खुटभार निवासी प्रियांशु (15) पुत्र भोला पासवान दोनों को डूबता देख वह भी नदी में कूद पड़ा। इस दौरान समर निवासी नरायनपुर किसी तरह बचकर नदी के किनारे पहुंच गया और उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उसे बचाने को कूद सुजीत साहनी और प्रियांशु की मौत हो गई। सुजीत को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुद्रपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। वहीं प्रियांशु को उसके घर वाले बड़हलगंज के सीएचसी पर ले गए। दोनों जिले के पुलिस ने दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया। घटना की खबर से लोग स्तब्ध हो गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना में बचा समर बदहवाश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed