फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2 side fighting

बड़हलगंज के महादेवा मोहल्ले में मारपीट, पांच घायल

Sun, 26 Sep 2021 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
2 side fighting
बड़हलगंज के महादेवा मोहल्ले में मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन

जमीन संबंधी विवाद में दो पक्ष के लोग आ गए थे आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज (गोरखपुर)। कस्बे के महादेवा मोहल्ले में शनिवार की शाम को जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

महादेवा मोहल्ले के दो पक्षों में काफी दिनों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। शनिवार को लेखपाल राम इकबाल जमीन की पैमाइश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्ष में मारपीट हुई। एक पक्ष के तिलकू चौहान व उनके पुत्र मुराली चौहान व दूसरे पक्ष के अजय वर्मा, राकेश वर्मा व राजेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद तिलकू चौहान व मुराली चौहान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज राय ने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस कर्मियों को वहो भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed